बिजनौर : जंगल में बकरियां चराने गई किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर /मंडावर।  घर से बकरियां चराने के लिए जंगल गई किशोरी को आरोपी युवक जबरदस्ती उठाकर झाड़ियां में खिचकर ले गया और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी किशोरी को छोड़कर वहां से फरार हो गया। किशोरी ने घर आकर अपनी आपबीती परिजनों को सुनाई परिजनों की और से आरोपी …

बिजनौर /मंडावर।  घर से बकरियां चराने के लिए जंगल गई किशोरी को आरोपी युवक जबरदस्ती उठाकर झाड़ियां में खिचकर ले गया और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी किशोरी को छोड़कर वहां से फरार हो गया। किशोरी ने घर आकर अपनी आपबीती परिजनों को सुनाई परिजनों की और से आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मंडावर के एक मौहल्ला निवासी की नाबालिग पुत्री अपनी बकरियों को चराने के लिए जंगल में गई थी। तभी वहां पर कस्बा मंडावर के मौहल्ला मिर्द गान निवासी युवक नासीर पुत्र इकबाल वहां आ गया और किशोरी के साथ छेड़छाड़ करते हुए उसे उठाकर उसके झाड़ियां मे ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। लेकिन किशोरी ने शोर मचा दिया शोर की आवाज सुनकर वहां पर कुछ लोग वहां आ गए। जिन्हें देखकर आरोपी युवक किशोरी को छोड़कर वहां से भाग गया।

किशोरी ने आपबीती परिजनों को सुनाई परिजनों ने उक्त युवक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जिसके आधार पर शनिवार की देर शाम रिपोर्ट दर्ज कर रात में ही युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना अध्यक्ष श्यामवीर सिंह ने मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि की है।

 

 

संबंधित समाचार