रायबरेली: अटल प्रतिमा स्थापना का कांग्रेसियों ने किया विरोध, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
रायबरेली। भाजपा नेताओं द्वारा गांधीचौक लालगंज में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा लगाये जाने से कांग्रेसी नेताओं में आक्रोश दिखने लगा है। कांग्रेस नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री की स्थापित कराई गई प्रतिमा हो गांधी चौक से हटवाकर दूसरे स्थान पर लगवाने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा …
रायबरेली। भाजपा नेताओं द्वारा गांधीचौक लालगंज में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा लगाये जाने से कांग्रेसी नेताओं में आक्रोश दिखने लगा है। कांग्रेस नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री की स्थापित कराई गई प्रतिमा हो गांधी चौक से हटवाकर दूसरे स्थान पर लगवाने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा हैं।
कांग्रेसी नेताओं ने पूर्व प्रधान मंत्री की दो फिट की प्रतिमा लगवाए जाने को उनका अपमान बताते हुये कहा कि कहा कि देश की आजादी के पहले से गांधी चौराहे के नाम से विख्यात चौराहे पर महात्मा गांधी के बजाय किसी अन्य राजनेता की प्रतिमा लगवाना गलत है। कहा कि स्थापित कराई गई अटल जी की प्रतिमा को वहां से हटवाकर आदम कद की प्रतिमा किसी अन्य सर्वाजनिक चौराहे पर लगाये जाने की राज्यपाल से मांग की है।
बताया कि वर्ष 1929 में बैसवारा क्षेत्र में महात्मा गांधी के नेतृत्व में गांधी चौक स्थल पर ‘नमक सत्याग्रह एवं ब्रिटिष हुकूमत का विरोध किया था तभी से इस स्थल का नाम गांधी चौक पड़ा। उसके बाद महात्मा गांधी मार्ग, गांधी चबूतरा का निर्माण किया गया। उसी स्थान पर आज अटल जी की छोटी मूर्ति स्थापित कर दी गयी है। जिससे गांधी जी ही नहीं अटल जी का भी अपमान हुआ है। कांग्रेसी नेताओं ने अटल जी के व्यक्तित्व एवं कद के अनुसार आदम कद की प्रतिमा किसी अन्य चौराहे पर स्थापित कराए जाने की मांग की है।
कांग्रेसियों ने कहा कि यदि गांधी चौराहे पर लगी पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा को प्रशासन नहीं हटवाता तो वह प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। ज्ञापन में जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष विजय शंकर अग्निहोत्री एडवोकेट, रवीन्द्र सिंह। पूर्व चेयर मैन अनूप बाजपेयी, संजीव पाण्डेय एडवोकेट, महेष कुमार सिंह, दीपेन्द्र गुप्ता, राजेष बहादुर सिंह, अषोक कुमार सिंह, सहित दो दर्जन से अधिक लोगों के हस्ताक्षर है।
यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद: बीजेपी और कांग्रेस महिलाओं को 33% आरक्षण देने की बात कह रहीं, लेकिन देती नहीं
