मुरादाबाद : गृह क्लेश में युवक ने खाया जहर, गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। गृह क्लेश में युवक ने जहर खा लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना से परिवार में हड़कंप मचा है। मझोला थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी आकाश अपनी बोलेरो किराए पर चलाता है। इसके अलावा वह अन्य वाहनों की बुकिंग का …

मुरादाबाद, अमृत विचार। गृह क्लेश में युवक ने जहर खा लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना से परिवार में हड़कंप मचा है।

मझोला थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी आकाश अपनी बोलेरो किराए पर चलाता है। इसके अलावा वह अन्य वाहनों की बुकिंग का काम भी करता है। रविवार सुबह वह नाश्ता कर रहा था। तभी किसी बात को लेकर परिजनों से कहासुनी हो गई।

इससे गुस्साए आकाश ने घर में रखा कीटनाशक निगल लिया। इसके कुछ देर बाद ही उसकी हालत खराब हो गई। उल्टियां करते देख परिजनों को घटना की जानकारी हुई। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है।

संबंधित समाचार