प्रियंका गांधी का योगी पर हमला, कहा- लड़कियां अब अपने हक के लिए लड़ेंगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला किया है। 26 दिसंबर को लड़की हूं लड़ सकती हूं मैराथन को मंजूरी न देने पर उन्होंने कहा है कि, योगी आदित्यनाथ लड़कियों की उड़ान और उनकी आवाज के इतने ज्यादा विरोधी हैं कि मैराथन की परमिशन …

लखनऊ। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला किया है। 26 दिसंबर को लड़की हूं लड़ सकती हूं मैराथन को मंजूरी न देने पर उन्होंने कहा है कि, योगी आदित्यनाथ लड़कियों की उड़ान और उनकी आवाज के इतने ज्यादा विरोधी हैं कि मैराथन की परमिशन कैंसल कर दी। लेकिन, लड़कियां अब यह नहीं सहेंगी। लड़कियां अब अपने हक के लिए लड़ेंगी, बदलाव के लिए लड़ेंगी। यह बातें प्रियंका गांधी ने ट्वीट करके कहीं।

दरअसल, 26 दिसंबर को लखनऊ व झांसी में लड़कियों की मैराथन होनी थी। लेकिन प्रशासन ने लखनऊ के 1090 चौराहे पर होने वाली मैराथन को मंजूरी नहीं दी। अब 28 दिसंबर को शहीद पथ पर स्थित अटल बिहारी बाजपेयी इकाना स्टेडियम में करने की तैयारी है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव ने कहा कि लड़की हूं लड़ सकती हूं मैराथन दौड़ अब कांग्रेस स्थापना दिवस पर इकाना स्टेडियम में होगी। प्रदेश सरकार महिलाओं की आवाज दबाने का कितना भी षड्यंत्र कर ले। यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी के नेतृत्व में महिला की बुलंद होने वाली आवाज अब निश्चित तौर पर प्रदेशभर की महिलाओं के सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम बनेंगी।

उन्होंने कहा कि, महिला सशक्तिकरण की अलख जगाने के लिए महिलाओं के लिए भारतीय राजनीति में पहली बार अलग से महिला घोषण पत्र जारी किया है। जिसमें महिलाओं को समर्थ बनाने की पहल के तहत 40 प्रतिशत महिलाओं को सरकारी नौकरियों में आरक्षण और राजनीति में 40 प्रतिशत टिकट देने की बात कही है। इण्टर पास को स्मार्टफोन व स्नातक की छात्राओं को स्कूटी, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दस हजार रूपये वेतन बढ़ोत्तरी, फ्री बस सेवा देने का काम करेगी।

यह भी पढ़ें:-प्रियंका ने झूठ बोलकर जुटाई भीड़, दिया धोखा : स्वाति सिंह

संबंधित समाचार