लखनऊ में अब 28 दिसंबर को महिला मैराथन आयोजित करेगी कांग्रेस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। लखनऊ में रविवार को महिला मैराथन को अनुमति नहीं मिलने के बावजूद कांग्रेस ने एक बार फिर 28 दिसंबर को राजधानी के इकाना स्टेडियम से मैराथन के आयोजन की घोषणा की है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा कि ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ मैराथन दौड़ …

लखनऊ। लखनऊ में रविवार को महिला मैराथन को अनुमति नहीं मिलने के बावजूद कांग्रेस ने एक बार फिर 28 दिसंबर को राजधानी के इकाना स्टेडियम से मैराथन के आयोजन की घोषणा की है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा कि ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ मैराथन दौड़ अब 28 दिसंबर यानी मंगलवार को ‘इकाना स्टेडियम’ में तय की गई है।

मैराथन दौड़ में प्रतिभागी छात्राओं की तादाद काफी उत्साहवर्धक है और अब और समय मिलने के बाद और अब दूने उत्साह के साथ लाखों की तादाद में लड़कियां मैराथन के लिए रजिस्ट्रेशन करा रही हैं। प्रदेश सरकार महिलाओं की आवाज दबाने का कितना भी षड्यंत्र कर ले। यूपी कांग्रेस प्रभारी आदरणीय प्रियंका गांधी के नेतृत्व में महिला की बुलंद होने वाली आवाज अब निश्चित तौर पर प्रदेशभर की महिलाओं के सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम बनेंगी।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद : पूर्व सांसद धर्मेंद्र ने कहा, प्रदेश में भाजपा के खिलाफ माहौल, 2022 में होगा परिवर्तन

पिछड़ों के दम पर यूपी में फिर सरकार बनायेगी भाजपा : अनिल राजभर

उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री अनिल राजभर ने कहा है कि बिना किसी भेदभाव के काम कर रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पिछड़ों के दम पर 2022 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी। शाहगंज विधानसभा क्षेत्र के सन राइज पब्लिक स्कूल मजडीहा के मैदान में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुये राजभर ने रविवार को कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के काम कर रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-पिछड़ों के दम पर यूपी में फिर सरकार बनायेगी भाजपा : अनिल राजभर

संबंधित समाचार