बरेली: आप नेता के हमलावर ललित सक्सेना का कोर्ट में सरेंडर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। आप नेता पर जानलेवा हमला करने के आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। वारदात के बाद से आरोपी फरार था। वहीं पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है। आम आदमी पार्टी की शहर विधानसभा प्रत्याशी कृष्णा भारद्वाज पर 21 नंवबर की रात कुदेशिया ओवरब्रिज पर कार रोककर …

बरेली, अमृत विचार। आप नेता पर जानलेवा हमला करने के आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। वारदात के बाद से आरोपी फरार था। वहीं पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है। आम आदमी पार्टी की शहर विधानसभा प्रत्याशी कृष्णा भारद्वाज पर 21 नंवबर की रात कुदेशिया ओवरब्रिज पर कार रोककर ललित सक्सेना ने हमला कर दिया था। स्कूटी सवार युवकों ने कार के आगे स्कूटी लगाकर गाड़ी रोकी। उसके बाद हमलावर हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

वहीं, कृष्णा भारद्वाज को एसआरएमएस में भर्ती कराया गया था तब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी तब से आरोपी फरार चल रहा था। इससे पहले भी आरोपी ललित सक्सेना ने आप नेता और उनके पति पर घर वापस लौटते समय इज्जतनगर क्षेत्र में कार रोकते हुए फायरिंग की थी। उस समय भी दंपत्ति बाल-बाल बचे थे।

आप नेता की ओर से इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई थी। वहीं पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दिए जाने की बात कह रही थी लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी। वहीं इस दौरान आरोपी अपने घर पर आता-जाता भी रहा था। वहीं आरोपी ने दिसंबर को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। प्रेमनगर इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने आरोपी के अन्य साथियों की तलाश करते हुए जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की बात कही है।

संबंधित समाचार