संभल : सड़क किनारे खड़े टैंकर से टकराई कार, एक की मौत, पांच घायल
केला देवी/संभल/अमृत विचार। कैलादेवी थाना क्षेत्र के खिरनी के निकट कार सड़क किनारे खड़े टैंकर से टकरा गई। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मचने पर लोग एकत्र हो गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल …
केला देवी/संभल/अमृत विचार। कैलादेवी थाना क्षेत्र के खिरनी के निकट कार सड़क किनारे खड़े टैंकर से टकरा गई। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मचने पर लोग एकत्र हो गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को लिए भेज दिया।
रविवार शाम को कैलादेवी थाना क्षेत्र के नारंगपुर गांव निवासी युवक देवेन्द्र सिंह (28) पुत्र धर्मपाल सिंह गांव के ही साथी रितिक, मोहित, वीरेश, मनसुख, रिंकू के साथ संभल शॉपिंग करने गया था। सोमवार को वह वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह खिरनी के नजदीक आए तो पेट्रोल पंप के सामने खड़े टैंकर से उनकी कार टकरा गई। जिससे गंभीर हादसा हो गया। कार चालक देवेंद्र की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसके पांच साथी घायल हो गए।
