गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले- कांग्रेस की गलती की वजह से रुके पंचायत चुनाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से जुड़े पूरे घटनाक्रम का आराेप कांग्रेस पर लगाते हुए आज कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार सभी वर्गों को साथ लेकर चुनाव कराने के पक्ष में थी, लेकिन कांग्रेस की गलती की वजह से पंचायत चुनाव रुके। डॉ मिश्रा ने …

भोपाल। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से जुड़े पूरे घटनाक्रम का आराेप कांग्रेस पर लगाते हुए आज कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार सभी वर्गों को साथ लेकर चुनाव कराने के पक्ष में थी, लेकिन कांग्रेस की गलती की वजह से पंचायत चुनाव रुके।

डॉ मिश्रा ने यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि कांग्रेस की गलती से चलता चुनाव रुका। सरकार सब को साथ लेकर चल रही थी, लेकिन कांग्रेस हार के डर से अदालत चली गई और हमारे अध्यादेश को चुनौती दी। विपक्ष चार बार अदालत गया, लेकिन कहीं से अदालत ने उनकी बात नहीं मानी और सरकार के अध्यादेश को ही सही ठहराया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जानबूझकर ‌पिछड़ा वर्ग को‌ पंचायत ‌चुनाव में भागीदारी करने से रोका। हार के ‌डर से‌ कांग्रेस कोर्ट में पहुंची, जिसके कारण चुनाव प्रक्रिया से पूरे अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को बाहर होना पड़ा। राज्य सरकार ने पंचायत चुनाव कराने के संबंध में पिछले दिनों पेश किया गया अध्यादेश वापस लेने का निर्णय लेकर इस संबंध में प्रस्ताव राज्यपाल के समक्ष भेज दिया है। इसके बाद अब पंचायत चुनाव टलना तय माना जा रहा है।

ये भी पढ़े-

उत्तर प्रदेश चुनाव: भाजपा के ब्राह्मण नेताओं ने नड्डा से की मुलाकात

संबंधित समाचार