हरदोई: गृहमंत्री अमित शाह का आगमन कल, तैयारियों में जुटा प्रशासन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को हरदोई के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में जन विश्वास रैली को संबोधित करेंगे। वहीं, गृहमंत्री की रैली के मद्देनजर प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। बता दें कि गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को राजकीय इंटर मैदान कॉलेज मैदान पर जन विश्वास रैली को संबोधित करेंगे। रैली को सफल बनाने …

हरदोई। गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को हरदोई के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में जन विश्वास रैली को संबोधित करेंगे। वहीं, गृहमंत्री की रैली के मद्देनजर प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। बता दें कि गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को राजकीय इंटर मैदान कॉलेज मैदान पर जन विश्वास रैली को संबोधित करेंगे।

रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा पदाधिकारी व नेता लगातार बैठकें कर रहे हैं। गृह मंत्री की रैली के लिए मंच व अन्य तैयारियों में जिला प्रशासन पिछले एक सप्ताह से लगा हुआ है। सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में गृहमंत्री के लिए मंच की तैयारी अंतिम चरण में है । रैली में अधिक से अधिक भीड़ एकत्र करने के लिए भाजपा के सभी विधायक सांसद क्षेत्रों में भ्रमण कर रहे हैं।

इस विशाल रैली में गृहमंत्री के स्वागत की तमाम तैयारियां भाजपाइयों की ओर से की जा रही है। शाह की रैली में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन व जिला प्रशासन पैनी निगाह लगाए हुए हैं। साथ ही एलआईयू चप्पे-चप्पे की जांच कर रही है। वहीं, कार्यक्रम में आने वाले विशिष्ट जनों के लिए जिला प्रशासन की ओर से पास जारी किए जा रहे हैं।

पढ़ें: अयोध्या: प्रभातफेरी निकाल जगाई गुरु नाम की अलख

इसके अलावा रैली के लिए बनाए गए मुख्य द्वारों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। राजकीय इंटर कॉलेज के बाहर राखी दुकाने हटवा दी गई हैं। जिन रास्तों से गृह मंत्री का काफिला निकलेगा उन रास्तों पर विशेष साफ-सफाई व सुरक्षा की व्यवस्था की जा रही है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: कर्मचारियों के कार्य बहिष्‍कार से लोहिया संस्‍थान में टले ऑपरेशन, जांचें भी ठप

संबंधित समाचार