संकल्प पत्र का 20 प्रतिशत भी नहीं हुआ विकास: राम अचल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। ईदगाह मैदान उर्रा में सोमवार को सपा नेता और विधायक राम अचल राजभर पहुंचे। राम अचल का फूल मालाओं से कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। बलहा विधानसभा क्षेत्र के उर्रा में स्थित ईदगाह मैदान परिसर में सोमवार को सपा की ओर से किसान नवजवान पंचायत शिविर …

बहराइच। ईदगाह मैदान उर्रा में सोमवार को सपा नेता और विधायक राम अचल राजभर पहुंचे। राम अचल का फूल मालाओं से कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। बलहा विधानसभा क्षेत्र के उर्रा में स्थित ईदगाह मैदान परिसर में सोमवार को सपा की ओर से किसान नवजवान पंचायत शिविर का आयोजन हुआ।

मुख्य अतिथि सपा नेता राम अचल राजभर रहे। उन्होंने सभा को संबोधित किया। संबोधित करते हुए भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि सिर्फ झूठ के सहारे सरकार चल रही है। चुनाव से पूर्व भाजपा ने जो संकल्प पत्र जारी किया था। उसका 20 प्रतिशत भी विकास नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, मंहगाई और भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार में किसानों के बजाए अमीरों की आमदनी बढ़ती जा रही है। नौ जवान बेरोजगार होता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पूर्व मुख्यमंत्री योगी ने प्रतिवर्ष दो लाख से अधिक लोगों को नौकरी देने की बात कही, लेकिन नौकरी का वादा झूठा निकल गया। ऐसे में भाजपा की सरकार को हटाने के लिए सभी लोग सपा को वोट दें। जिससे जनता और किसान विरोधी सरकार को सत्ता से हटाया जा सके। राम अचल राजभर ने कहा कि इस बार जनता के सहयोग से सपा की सरकार बनेगी।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण यादव, जिला उपाध्यक्ष जफर उल्ला खां बंटी, रमेश गौतम, कुंदन रावत, अली शेर खान, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि फिरोज खान, पूर्व विधायक शब्बीर अहमद, अब्दुल मन्नान समेत सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

पढ़ें- अयोध्या: पत्नी को धमकाते हुए आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

संबंधित समाचार