रामपुर: पति को आत्महत्या के लिए उकसाने में पत्नी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/मिलक, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र में पत्नी के वियोग में फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले की आरोपित पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना 14 अगस्त 2020 की है। क्षेत्र के तिराह गांव निवासी फूलचंद ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।आत्महत्या से पहले फूलचंद ने एक सुसाइड नोट लिखा था। जिसमे …

रामपुर/मिलक, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र में पत्नी के वियोग में फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले की आरोपित पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

घटना 14 अगस्त 2020 की है। क्षेत्र के तिराह गांव निवासी फूलचंद ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।आत्महत्या से पहले फूलचंद ने एक सुसाइड नोट लिखा था। जिसमे पत्नी द्वारा छोड़ कर चले जाने से वह बहुत आहत हो गया है बार बार पत्नी चमेली को बापस घर लौटने का आग्रह किया गया लेकिन प्रेमी के साथ प्यार में डूबी चमेली पति के घर वापस नहीं लौटी थी।

पत्नी चमेली के वियोग में आहत फूलचंद ने पत्नी को आत्महत्या का जिम्मेदार ठहराते हुए सुसाइड नोट लिख कर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या के बाद फूलचंद के पिता धर्मपाल ने मृतक की पत्नी चमेली, मृतक के ससुर हरप्रसाद, जमुना प्रसाद, गिरीश व पूनम निवासी ग्राम रहपुरा थाना मिलक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

फूलचंद की मौत के सवा साल बाद आई सुसाइड नोट की रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि लिखा गया सुसाइड नोट फूलचंद के द्वारा ही लिखा गया था जिसमें उसने पत्नी को आत्महत्या का जिम्मेदार बताया था।सोमवार को पुलिस ने चमेली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

संबंधित समाचार