मुरादाबाद : साहब..देवर, सास व ननदोई घोल रहे गृहस्थी में जहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। महिला पति के साथ रहना चाहती है मगर देवर, सास और ननदोई उसकी गृहस्थी में जहर घोल रहे हैं। मां, भाई और बहनोई के उकसाने में आकर पति उसके साथ मारपीट करता है। पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। मझोला थानाक्षेत्र के भोला सिंह की मिलक निवासी नीतू ने …

मुरादाबाद, अमृत विचार। महिला पति के साथ रहना चाहती है मगर देवर, सास और ननदोई उसकी गृहस्थी में जहर घोल रहे हैं। मां, भाई और बहनोई के उकसाने में आकर पति उसके साथ मारपीट करता है। पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

मझोला थानाक्षेत्र के भोला सिंह की मिलक निवासी नीतू ने बताया कि उसका विवाह लालबाग काली मंदिर के पास रहने वाले युवक के साथ वर्ष 2015 में हुआ था। उसका पांच साल का बेटा भी है। पति अपनी मां, छोटे भाई और बहनोई के उकसावे में आकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है। उसे घर से भी निकाल देता है। पति के घर से निकालने पर वह एक साल तक मायके में रही।

बाद में पंचायत के जरिये पति उसे अपने साथ ले गया था। आरोप है कि देवर, सास और ननदोई ने उसे बर्दाश्त नहीं किया। बहन की शादी के चलते वह 29 नवंबर को मायके आई थी। रविवार को मां उसे छोड़ने ससुराल गई थी। आरोप है कि अपनी मां और भाई के कहने पर पति ने उसे गालियां देकर घर से निकाल दिया और दरवाजा बंद कर लिया। महिला का कहना है कि वह अपने पति के साथ रहना चाहती है लेकिन सास, देवर और ननदोई उसकी गृहस्थी में जहर घोल रहे हैं।

संबंधित समाचार