रायबरेली: एनटीपीसी अधिकारी के खाते से निकल गए 21 लाख रुपए, जानें पूरा मामला…
रायबरेली। क्षेत्र में बड़े साइबर अपराध का मामला सामने आया है। एनटीपीसी अधिकारी के खाते से करीब 21 लाख रुपए निकल गए। पीड़ित ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है। एनटीपीसी में प्रबंधक (सीएचपी) पद पर तैनात हरीलाल का एनटीपीसी आवासीय परिसर में स्थित पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। हरीलाल एनटीपीसी कालोनी के …
रायबरेली। क्षेत्र में बड़े साइबर अपराध का मामला सामने आया है। एनटीपीसी अधिकारी के खाते से करीब 21 लाख रुपए निकल गए। पीड़ित ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है। एनटीपीसी में प्रबंधक (सीएचपी) पद पर तैनात हरीलाल का एनटीपीसी आवासीय परिसर में स्थित पंजाब नेशनल बैंक में खाता है।
हरीलाल एनटीपीसी कालोनी के आवास संख्या सी – 30 में रहते हैं। सोमवार शाम से लेकर मंगलवार सुबह तक उनके खाते से कुल बीस लाख निन्नाबे हजार सात सौ दो रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किया गया।
मंगलवार की सुबह जब उन्होंने अपना मोबाइल देखा तो इसमें रुपए ट्रांसफर का मैसेज था। जिसे देखते ही उनके होश उड़ गए। वह भागकर बैंक पहुंचे , जहां उनके खाते को देखा गया तो पूरा खाता खाली था। उसके बाद उन्होंने मामले की सूचना कोतवाली में दी है। मामले में बैंक अधिकारी भी छानबीन कर रहे है। कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है , प्रकरण साईबर पुलिस सेल को संदर्भित किया जा रहा है।
एक ही खाते में ट्रांसफर हुए रुपए
एनटीपीसी अधिकारी के खाते से कुल आठ बार रुपए ट्रांसफर हुए है । यह धनराशि एक ही खाते में ट्रांसफर की गई है । यह काम सोमवार शाम आठ बजे से लेकर मंगलवार की सुबह आठ बजे तक कुल बारह घंटे के अंदर हुआ है । मतलब अपराधी रात भर एक ही खाते से केवल रुपए ट्रांसफर करता रहा ।
संदिग्ध की पहचान का हो रहा प्रयास
बैंक खाते के विवरण से पता चलता है कि एनटीपीसी अधिकारी के खाते से किसी पंकज नाम के व्यक्ति के खाते में रुपए ट्रांसफर हुए हैं। पुलिस व बैंक अधिकारी इस व्यक्ति की पहचान और पता का विवरण तलाश कर रहे हैं।
पढ़ें- उप्र में अब अपराधी अपनी जमानत खुद रद्द करवा कर जेल जा रहे हैं: पीएम मोदी
