प्रधानमंत्री का बरेली में चेंज ओवर: पीएम की ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों की हुई कोरोना जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड में एक कार्यक्रम के लिए जा रहे है। बरेली में त्रिशुल एयरबेस पर उनका चेंज ओवर रखा गया है। पहले वह दिल्ली से उड़ान भरकर बरेली आएंगे यहां से वह उत्तराखंड के लिए रवाना होंगे। बरेली में उनकी सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी …

बरेली, अमृत विचार। 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड में एक कार्यक्रम के लिए जा रहे है। बरेली में त्रिशुल एयरबेस पर उनका चेंज ओवर रखा गया है। पहले वह दिल्ली से उड़ान भरकर बरेली आएंगे यहां से वह उत्तराखंड के लिए रवाना होंगे। बरेली में उनकी सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। मगर ड्यूटी पर जाने से पहले ही सभी पुलिस कर्मियों का मंगलवार को कोविड टेस्ट भी कराया गया। इतना ही नहीं, पुलिस कर्मियों के परिवार वालों का भी टेस्ट हुआ है।

पुलिस लाइन में लगाया गया कैंप
दरअसल, मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पुलिस लाइन में कोरोना की जांच के लिए शिविर लगाया गया। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेंज ओवर प्रोग्राम में ड्यूटी देने वाले पुलिसकर्मियों की कोविड-19 की सैम्पलिंग की गई। जिसके बाद ड्यूटी में तैनात होने वाले पुलिस कर्मियों के परिवार वालों को भी कोविड टेस्ट किया गया। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही उन्हें ड्यूटी पर भेजा जाएगा।

सीएम भी आ सकते हैं बरेली
बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री के चेंज ओवर में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी बरेली पहुंचकर उनका स्वागत कर सकते है। इसके लिए भी पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तैयारियों में जुटा हुआ है। पीएम के स्वागत के बाद सीएम कहीं शहर का भ्रमण न करने लगे। इसके लिए भी तैयारियां शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़े-

बरेली: अवैध वेंडर यात्रियों को बेच रहे थे गलत दामों में खाने-पीने की वस्तुएं, यात्रियों ने की शिकायत, पकड़े गए

संबंधित समाचार