आजादी के बाद भाजपा ने की सबसे अधिक किसानों की अनदेखी : राकेश वर्मा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। पूर्व मंत्री राकेश वर्मा ने आरोप लगाया है कि आजादी के बाद भाजपा ने ही सबसे अधिक किसानों की अनदेखी की। कृषि कानूनों के नाम पर उनका उत्पीड़न किया गया। किसानों की माली हालत खराब है उन्हें ना तो समय से खाद मिल पा रही है और ना ही उनकी उपज का मूल्य ही। …

बाराबंकी। पूर्व मंत्री राकेश वर्मा ने आरोप लगाया है कि आजादी के बाद भाजपा ने ही सबसे अधिक किसानों की अनदेखी की। कृषि कानूनों के नाम पर उनका उत्पीड़न किया गया। किसानों की माली हालत खराब है उन्हें ना तो समय से खाद मिल पा रही है और ना ही उनकी उपज का मूल्य ही।

रामनगर विधानसभा क्षेत्र में बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में राकेश वर्मा कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपति वर्ग को बढ़ाने में लगी है। कोरोना काल में नौजवानों की नौकरियां चली गई। भय मुक्त का नारा देकर सत्ता में आने वाली भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पंगु हो गई है। भारतीय जनता पार्टी सभी मोर्चे पर विफल रही है। सपा सरकार आने पर वह अपने सभी वादों पर खरी उतरेगी। कहा कि सभी बूथ प्रभारी व बूथ रक्षक आज संकल्प लेकर जाएं कि वह पूरे मनोयोग से सपा के पक्ष में माहौल बनाएंगे और 2022 मे अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगें।

यह भी पढ़ें:-बरेली: अवैध वेंडर यात्रियों को बेच रहे थे गलत दामों में खाने-पीने की वस्तुएं, यात्रियों ने की शिकायत, पकड़े गए

सपा जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज ने कहा कि बूथ के कार्यकर्ता हमारे सम्मानित साथी हैं अपने अपने घरों पर झंडा लगाकर सपा के पक्ष में कार्यकर्ता कार्य करे। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज़ ,प्रीतम सिंह वर्मा ,विजय यादव ,राममनोरथ रावत प्रधान ,विनोद रावत ,राजेन्द्र रावत मुल्हे प्रजापति आदि ने संबोधित किया।

यह भी पढ़ें:-DGC Open के साथ दो साल से अधिक समय बाद भारत लौटेगा एशियाई टूर, जानिए कब होगा टूर्नामेंट का आयोजन

संबंधित समाचार