बरेली: 4 करोड़ की जमीन को बीडीए ने कराया कब्जा मुक्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने मंगलवार को हरुनगला में बेशकीमती जमीन को कब्जा मुक्त कराया है। इस जमीन की कीमत बीडीए के अनुसार करीब 4 करोड़ रुपए की है। जिस पर लोगों ने अवैध कब्जा किया हुआ था। बीडीए ने भूमि को कब्जामुक्त कराने के बाद अब उसकी बाउंड्री वॉल का निर्माण …

बरेली, अमृत विचार। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने मंगलवार को हरुनगला में बेशकीमती जमीन को कब्जा मुक्त कराया है। इस जमीन की कीमत बीडीए के अनुसार करीब 4 करोड़ रुपए की है। जिस पर लोगों ने अवैध कब्जा किया हुआ था। बीडीए ने भूमि को कब्जामुक्त कराने के बाद अब उसकी बाउंड्री वॉल का निर्माण भी शुरू कर दिया है।

1500 वर्गमीटर में है जमीन
बीडीए वीसी जुगेंद्र सिंह के मुताबिक हरूनगला में लगभग 1500 वर्ग मीटर में जमीन थी। जिसे अर्बन सीलिंग से अतिरिक्त रिक्त घोषित तथा राज्य सरकार के पक्ष में निहित हो चुकी थी। इस जमीन पर कृष्ण कुमार अग्रवाल और डा. शोभित अग्रवाल और डा. अभिषेक अग्रवाल ने अवैध कब्जा किया हुआ था। जिसे मंगलवार को बीडीए ने की टीम खाली कराया। बीडीए वीसी के आदेश पर जमीन के चारो ओर बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य भी करया जाने लगा है।

ये भी पढ़े-

बरेली: सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 15 हजार का इनाम हो चुका था घोषित

संबंधित समाचार