प्राथमिक विद्यालयों में 31 दिसम्बर से 14 जनवरी तक रहेगी शीतकालीन अवकाश, आदेश जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। शिक्षा विभाग की ओर से पहली बार स्कूलों में ऐसे अवकाश किया जा रहा है। इससे पहले जिलाधिकारी के आदेश पर अलग जिलों में या फिर राज्य स्तर से ठंड बढ़ने पर अवकाश होता था। फिलहाल …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। शिक्षा विभाग की ओर से पहली बार स्कूलों में ऐसे अवकाश किया जा रहा है। इससे पहले जिलाधिकारी के आदेश पर अलग जिलों में या फिर राज्य स्तर से ठंड बढ़ने पर अवकाश होता था। फिलहाल यह आदेश कक्षा एक से आठ तक पर लागू होगा।

इस संबंध में अपर मुख्य सचिव बेसिक रेणुका कुमार ने बीते 14 अगस्त 2020 को सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजा था। इसमें मिशन प्रेरणा के लक्ष्यों को पूरा किया जाना जरूरी बताया था। साथ ही शिक्षकों को कक्षा में शिक्षण कार्यों व बच्चों के साथ सीखने और सिखाने में अधिक समय देने पर जोर दिया गया था। ऐसे में टाइम एंड मोशन स्टडी के तहत बेहतर शैक्षणिक वातावरण देने के लिए विद्यालयों के खुलने और बंद होने के साथ ग्रीष्म और शीतकालीन अवकाश का प्रविधान किया था।

इसके अलावा हाल ही में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी वर्ष 2022 के लिए शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार स्कूलों में 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। जारी अवकाश कैलेंडर के अनुसार वर्ष 2022 में स्कूल कुल 113 दिन बंद रहेंगे, जबकि कुल 237 दिन पढ़ाई होगी।

21 मई से 30 जून तक स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों शीतकालीन सत्र में सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक संचालित किए जाएंगे, जबकि ग्रीष्मकालीन सत्र में स्कूलों का समय सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक का होगा।

यह भी पढ़ें:-ईसाइयों के उत्पीड़न की रिपोर्ट पर बोले राहुल गांधी- हमारे देश में कई लोग रेत में मुंह छुपाकर बैठे हैं, दुनिया देख रही है

संबंधित समाचार