प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुलने से स्थानीय लोगों को मिलेगा बेहतर इलाज: स्वास्थ्य मंत्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी के फैजुल्लागंज वार्ड के दाऊदनगर में नवर्निमित चार बेड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह की ओर से लोकार्पण किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुलने से स्थानीय लोगों को बेहतर इलाज मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि कोरोना …

लखनऊ। राजधानी के फैजुल्लागंज वार्ड के दाऊदनगर में नवर्निमित चार बेड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह की ओर से लोकार्पण किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुलने से स्थानीय लोगों को बेहतर इलाज मिल सकेगा।

उन्होंने कहा कि कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन देश में दस्तक दे चुका है। इसलिए लोग कोविड से बचाव के लिए एहतियात बरतें और कोविड का टीका लगवाएं। उन्होंने कहा तीन जनवरी से 15 से 18 साल के बच्चों को कोविड का टीका लगाया जाएगा। हमारा यहीं प्रयास है कि लोगों को उनके इलाज की सुविधा उनके घर के समीप ही मिलनी चाहिए।

कार्यक्रम में इस दौरान परिवार कल्याण कार्यक्रम, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, आयुष्मान भारत योजना, कुष्ठ रोग,मानसिक स्वास्थ्य, तंबाकू नियंत्रण और क्षय रोग के स्टाल भी लगाए गए।

पढ़ें: मुरादाबाद : ‘कांग्रेस की नीतियां बता भाजपा के दुष्प्रचार की खोलें पोल’

इस अवसर पर सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीफार) के तत्वावधान में आकार फाउंडेशन के कलाकारों ने कोविड टीकाकरण के बारे में जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इस मौके पर विभिन्न वार्ड के सभासद, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ ए.पी.सिंह, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी, अलीगंज सीएचसी की चिकित्सा अधीक्षक डॉ अनामिका गुप्ता, पीएचसी दाऊदनगर के प्रभारी डॉ कुलदीप सिंह, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक सतीश यादव और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के जिला समन्वयक सुधीर वर्मा और पॉपुलेशन सर्विसेस इंटेरनेशनल (पीएसआई) के प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

संबंधित समाचार