आज का राशिफल | 29 दिसंबर, 2021
मेष राशि आज बच्चे पढ़ाई के प्रति काफी निष्ठावान रहेंगे। कारोबार में मित्रों का बेहतरीन सहयोग मिलेगा। ज्यादा लाभ कमाने के चक्कर में नैतिकता से समझौता न करें। आप अपनी दिनचर्या में बदलाव कर सकते हैं। पुरुष जातकों को महिलाओं से मदद मिलेगी। वृष राशि आज मन की उलझनें दूर होगी। विद्यार्थियों को शिक्षकों की …
मेष राशि
आज बच्चे पढ़ाई के प्रति काफी निष्ठावान रहेंगे। कारोबार में मित्रों का बेहतरीन सहयोग मिलेगा। ज्यादा लाभ कमाने के चक्कर में नैतिकता से समझौता न करें। आप अपनी दिनचर्या में बदलाव कर सकते हैं। पुरुष जातकों को महिलाओं से मदद मिलेगी।
वृष राशि
आज मन की उलझनें दूर होगी। विद्यार्थियों को शिक्षकों की काफी अच्छी मदद मिलेगी। आप जिस काम की काफी समय से योजना बना रहे थे उसे आज शुरू कर सकते हैं। तकनीक में आप काफी धन खर्च कर सकते हैं।
मिथुन राशि
आज आपको महत्वपूर्ण कार्यों में रुकावटों का सामना करना पड़ेगा। अपने खर्चों पर नियन्त्रण रखें। अहंकार को अपने ऊपर हावी न होने दें अन्यथा आपके सम्बन्ध प्रभावित हो सकते हैं। शेयर और निवेश में सावधानी रखें। लव लाइफ में अभाव महसूस होगा।
कर्क राशि
आज आप नया काम शुरू करना चाह रहे तो आपको अपनी योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है। फाइनेंस संबंधी परेशानियों को दूसरों से साझा न करें। माता-पिता की सलाह की अवहेलना न करें।
सिंह राशि
आज ऑफिस में अधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। युवाओं को करियर में शानदार मौके मिलेंगे। भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते काफी रोमांटिक रहेंगे। आपकी संवादशैली काफी आकर्षक रहेगी।
कन्या राशि
आज विदेशी कंपनियों से आपको जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। आपके मित्र आपके कुछ अपेक्षाएं रखेंगे। जिसे आपको पूरा करना पड़ेगा। जहां आवश्यकता न हो वहां बातें न करें। पाचन संबंधी परेशानियां हो सकती है।
तुला राशि
आज आप कोई नया काम शुरू कर लेंगे। प्रेमी जन को डेट पर लेकर जा सकते हैं। सहकर्मियों के कार्यों में नुक्स निकालने से आपकी आलोचना हो सकती है। जॉब में आपको महत्वपूर्ण पद मिल सकता है। साझेदारी के कार्यों में आपको सफलता मिलेगी।
वृश्चिक राशि
आज विद्यार्थी अपने भविष्य को लेकर थोड़े आशंकित रहेंगे। व्यवसाय में अपेक्षित लाभ मिलने के आसार कम हैं। शारीरिक कष्ट संभव है। शत्रु आपका काम बिगाड़ने का प्रयास करेंगे। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।
धनु राशि
आज जॉब में आपको उच्च पद मिल सकता है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अटके हुए काम शुरू होने के योग बन रहे हैं। परिवार में सौहार्द्र का वातावरण रहेगा। दोस्तों से आपको धन लाभ प्राप्त होगा।
मकर राशि
आज आप कार्यक्षेत्र में आपको पुराने अनुभवों का लाभ मिलेगा। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। पुरानी चिन्ता दूर होगी। युवाओं को नए प्रेमी मिल सकते हैं। बच्चों और परिवार के साथ समय बितायेंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतरीन रहेगा।
कुंभ राशि
आज दूसरों की मदद करने से पीछे न हटें। कार्यक्षेत्र में आपको थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। परिवार में कलह का माहौल रहेगा। जमा पूंजी अनावश्यक कार्यों में खर्च हो सकती है। अपने निर्णय पर कायम रहें।
मीन राशि
आज नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या होगी। स्वास्थ्य समस्या को लेकर परेशानी होने की संभावना है। दांपत्य में प्रेम भाव कम होगा। बच्चों के भविष्य को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। गलत लोगों के साथ संबंध न रखें।
