बरेली: ओपी राजभर बोले- सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाली पार्टी है भाजपा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में रामगंगा क्षेत्र में आयोजित सपा के कश्यप सम्मेलन में शामिल होने पहुचे पूर्व कैबिनेट मंत्री व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर। सर्किट हाउस में पहुंचकर ओमप्रकाश राजभर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। वहीं, ओमप्रकाश राजभर ने कार्यक्रम के दौरान भाजपा पर जमकर हमला बोला …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में रामगंगा क्षेत्र में आयोजित सपा के कश्यप सम्मेलन में शामिल होने पहुचे पूर्व कैबिनेट मंत्री व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर। सर्किट हाउस में पहुंचकर ओमप्रकाश राजभर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। वहीं, ओमप्रकाश राजभर ने कार्यक्रम के दौरान भाजपा पर जमकर हमला बोला और कहा की झूठ बोलने वाली पार्टी है भाजपा।

साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में ओमप्रकाश राजभर ने कहा- भाजपा के नेता सबसे ज्यादा झूठ बोलते है। पहले नम्बर पर मोदी, दूसरे नम्बर पर योगी, तीसरे नम्बर पर अमित शाह और चौथे नम्बर पर झूठ बोलने वाले हैं जेपी नड्डा। चुनाव के समय ही छापेमारी की जा रही है।

जेपी नड्डा ने दिल्ली में ब्राम्हणों को बुलाकर पूछा तो ब्राह्मणों ने कहा योगी के नेतृत्व में हम लोग 100 सीट भी नही जीत रहे। राम मंदिर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बन रहा है।

इसी बीच, ओमप्रकाश राजभर ने प्रिय‍ंका गांधी पर भी जमकर निशाना साधा। वहीं, प्रियंका गांधी के बयान ‘मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं’ पर पलटवार  करते हुए कहा- लड़की जब तक रहती है जब तक शादी नही होती।

इसे भी पढ़ें…

बरेली: पूर्व आवंला सांसद राजवीर सिंह का निधन, दिल्ली के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

संबंधित समाचार