अर्जुन कपूर और बहन अंशुला हुईं कोरोना पॉजिटिव, मलाइका अरोड़ा का दोबारा किया जाएगा टेस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। कोरोना महामारी अपने पैर पसारते हुए अब फिल्म इंडस्ट्री बॉलीवुड में भी पहुंच गया है। बेबो यानि करीना कपूर खान के बाद अब खबरें आ रही हैं कि बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। https://www.instagram.com/tv/CYCfrCyq1dn/?utm_source=ig_web_copy_link अर्जुन और अंशुला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही दोनों क्वारनटीन हो …

मुंबई। कोरोना महामारी अपने पैर पसारते हुए अब फिल्म इंडस्ट्री बॉलीवुड में भी पहुंच गया है। बेबो यानि करीना कपूर खान के बाद अब खबरें आ रही हैं कि बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।

https://www.instagram.com/tv/CYCfrCyq1dn/?utm_source=ig_web_copy_link

अर्जुन और अंशुला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही दोनों क्वारनटीन हो गए हैं। इसके साथ ही एक्टर और उनकी बहन से उन सभी लोगों से अपील की है जो कुछ दिनों पहले से अब तक इनके कॉन्टेक्ट में आए हैं कि वो भी टेस्ट करवालें।

बता दें, अर्जुन और अंशुला के साथ ही रिया कपूर और उनके हसबेंड करण बूलानी का कोरोना टेस्ट भी पॉजिटिव आया है। अर्जुन की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा का भी कोरोना टेस्ट दोबारा किया जाएगा।

अर्जुन हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के घर क्रिसमस पार्टी मनाने गए थे। इस पार्टी में मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा और करीना कपूर भी मौजूद थीं जो पहले ही कोरोना की चपेट में आ चुकीं थी और अभी रिकवर करी हैं।

रजनीकांत ने की रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ’83’ की तारीफ, देखें…

साउथ फिल्मों के महानायक रजनीकांत ने फिल्म ’83’ की तारीफ की है। कबीर खान के निर्देशन में बनीं रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की ’83’ हाल ही में रिलीज हुई है। रजनीकांत ने ’83’ देखने के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रणवीर सिंह और फिल्म की जमकर तारीफ की है। रजनीकांत ने लिखा  कि 83, वाह क्या शानदार मूवी है। फिल्ममेकर कबीर खान, कपिल देव, रणवीर सिंह और कलाकारों समेत क्रू मेंबर्स को बहुत-बहुत बधाई।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- रजनीकांत ने की रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ’83’ की तारीफ, देखें…

 

संबंधित समाचार