परास्नातक की छात्रा अंजली सिंह ने गोल्ड मेडल हासिल कर अपने जिले का नाम किया रोशन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के आयोजित दीक्षान्त समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, राज्य सभा सासंद सुधांशु त्रिवेदी, उच्च शिक्षामन्त्री नीलिमा कटियार, विश्वविद्यालय के कुलपति पाठक ने कला संकाय परास्नातक (एमए) शिक्षा शास्त्र में सम्पूर्ण विश्वविद्यालय में सार्वाधिक अंक अर्जित करने पर डॉ राम मनोहर लोहिया स्नातकोतर महाविद्यालय, अल्लीपुर, हरदोई …

हरदोई। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के आयोजित दीक्षान्त समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, राज्य सभा सासंद सुधांशु त्रिवेदी, उच्च शिक्षामन्त्री नीलिमा कटियार, विश्वविद्यालय के कुलपति पाठक ने कला संकाय परास्नातक (एमए) शिक्षा शास्त्र में सम्पूर्ण विश्वविद्यालय में सार्वाधिक अंक अर्जित करने पर डॉ राम मनोहर लोहिया स्नातकोतर महाविद्यालय, अल्लीपुर, हरदोई की छात्रा अंजली सिंह को स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) प्रदान किया।

अंजली सिंह ने 87.7 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। इसके लिये अंजली सिंह ने महाविद्यालय के श्रेष्ठ शैक्षणिक वातावरण, योग्य अनुभवी शिक्षकों और माता पिता के आशीर्वाद और परिश्रम पूर्वक अनवरत अध्ययन बताया। विशेष रुप से अपनी महाविद्यालय परिवार की वरिष्ठ सदस्य शिक्षाशास्त्र में नेट उत्तीर्ण निमिषा बाजपेई की प्रेरणा और मार्गदर्शन को इस सफलता का आधार बातया।

डॉ शीर्षेन्दु शील “विपिन” निदेशक राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय, अल्लीपुर, हरदोई ने महाविद्यालय परिवार की ओर से सभी को बधाई देते हुये बताया कि यह महाविद्यालय के विद्यार्थियों की ओर से प्राप्त किया जाने वाला 12 वां स्वर्ण पदक( गोल्ड मेडल ) है। विगत सत्रों में महाविद्यालय के स्नातक विज्ञान(बी.एस-सी.) परास्नातक कला (एम.ए.) और परास्नातक विज्ञान (एम.एस-सी.) जन्तु विज्ञान, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान में 11 गोल्ड मेडल प्राप्त कर गौरन्वित किया है।

पढ़ें: अयोध्या: अविवि के तीन शिक्षकों को शोध कार्यों के लिए मिला अनुदान, जानें

सार्वजनिक शिक्षोन्नयन संस्थान के संस्थापक प्रबन्धक डॉ सुशील चन्द्र त्रिवेदी “मधुपेश” के संकल्पना को सकार रुप देने के महाविद्यालय परिवार का प्रत्येक सदस्य मनोयोग से कार्य संलग्न है यह प्रबन्धक जी कुशल अनुभवी मार्गनिर्देशन है। जिसका प्रतिफल ये सफलतायें हैं। इस अवसर पर डॉ एस.के. पाण्डेय ने कहा महाविद्यालय जहां एक ओर शिक्षण में शीर्ष स्थान पर है। वहीं दूसरी ओर खेलकूद में अन्तर्महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के सभी महाविद्यालयों को पराजित कर विजेता है। तो बलिका खो-खो प्रतियोगिता में उपविजेता का कीर्तिमान स्थापित किया है। डॉ रश्मि द्विवेदी ने कहा समय-समय पर महाविद्यालय पर सेमिनारों, गोष्ठियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, पर्वों आदि के आयोजन के साथ ही हरिद्वार, कलकत्ता, आगरा, वृन्दावन आदि स्थानों के शैक्षिक भ्रमण बच्चों के व्यवाहरिक ज्ञानार्जन में सहायक होते हैं। इस अवसर पर जपनीत सिंह, प्रवीण कुमार, सिद्धार्थ मिश्र, मेघा, किरन, मोनी, रंजना पाल, प्रतीक्षा पाण्डेय, पारुल आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार