मुरादाबाद : 550 नशीली गोलियों के साथ महिला गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस पुलिस ने भारी मात्रा में नशीली गोलियों के साथ महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला इन गोलियों को जेल में बंद बेटे के लिए ले जा रही थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर आरपी सिंह ने बताया कि महिला का …

मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस पुलिस ने भारी मात्रा में नशीली गोलियों के साथ महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला इन गोलियों को जेल में बंद बेटे के लिए ले जा रही थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

इंस्पेक्टर आरपी सिंह ने बताया कि महिला का चालान कर दिया है। कटघर कोतवाली क्षेत्र के करुला दससराय मुस्लिम डिग्री कॉलेज के पास रहने वाली रजिया, पत्नी शमशाद हुसैन का बेटा समीर हत्या के आरोप में डेढ़ साल से जेल में है। नागफनी थानाक्षेत्र के नवाबपुरा निवासी दानिश की डेढ़ साल पूर्व हत्या हुई थी। मोहल्ला निवासी समीर को मामले में नागफनी पुलिस ने जेल भेजा था।

बाद में समीर का परिवार कटघर थानाक्षेत्र के करुला में जाकर बस गया था। बुधवार को समीर की मां रजिया उससे मुलाकात करने जेल आई थी। उसने कमर में बेल्ट बांध, उसमें जोनेल्ट की 550 गोलियां भर रखी थीं। शक होने पर गेट पर उसकी तलाशी ली गई तो गोलियां बरामद हुईं। इस पर जेल प्रशासन ने उसे सिविल लाइंस पुलिस के हवाले कर दिया।

संबंधित समाचार