राजस्थान में ओमिक्रोन के 23 मामले, अब कुल संख्या 69

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। राजस्थान में कोरोना के नये वेरिएंट ओमीक्रोन के मामले बढ़ते जा रहे हैं और आज इसके 23 नये मामले सामने आने से इनके मरीजों की संख्या बढ़कर 69 पहुंच गई। चिकित्सा विभाग के अनुसार बुधवार को अजमेर में दस, जयपुर में नौ, भीलवाड़ा में दो और जोधपुर एवं अलवरमें एक-एक ओमिक्रोन मामला सामने आया। …

जयपुर। राजस्थान में कोरोना के नये वेरिएंट ओमीक्रोन के मामले बढ़ते जा रहे हैं और आज इसके 23 नये मामले सामने आने से इनके मरीजों की संख्या बढ़कर 69 पहुंच गई। चिकित्सा विभाग के अनुसार बुधवार को अजमेर में दस, जयपुर में नौ, भीलवाड़ा में दो और जोधपुर एवं अलवरमें एक-एक ओमिक्रोन मामला सामने आया।

इन नये मरीजों को डेडिकेट ओमिक्रोन वार्ड में भर्ती कराया गया है। नये मामले चार विदेश यात्रा से लौटे, तीन विदेश यात्रियों के संपर्क में आने से, दूसरे राज्यों से लौटे दो लोग, दो इन राज्यों से लौटे लोगों के संपर्क में आने से एवं एक मामला पूर्व ओमिक्रोन मरीजों के संपर्क में आए लोगों की जांच में सामने आया जबकि दस अन्य लोग शामिल हैं।

प्रदेश में इन नये मामलों के बाद ओमिक्रोन मरीजों की संख्या बढ़कर 69 हो गई। इनमें सर्वाधिक 39 मरीज जयपुर के शामिल हैं। इसके अलावा अजमेर में 17, सीकर एवं उदयपुर में चार-चार, भीलवाड़ा में दो तथा जोधपुर एवं अलवर में एक-एक ओमिक्रोन मरीज सामने आ चुका है। इनमें एक मामला महाराष्ट्र का भी शामिल हैं। इनमें अब तक 44 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

संबंधित समाचार