समानता, स्वाभिमान और सम्मान के लिए ओबीसी भाजपा के संग आएः मुकुट बिहारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ऊंचाहार (रायबरेली)। ओबीसी समाज को आजादी के बाद से हर राजनीतिक दल केवल वोट के लिए उपयोग किया है। आज यदि ओबीसी समाज का सम्मान, स्वाभिमान और इस समाज को सामना भाव से कहीं देखा जाता है तो वो पार्टी भाजपा है। यह विचार प्रदेश के सहकारिता मंत्री मुकुट विहरी वर्मा ने भाजपा ओबीसी मोर्चा …

ऊंचाहार (रायबरेली)। ओबीसी समाज को आजादी के बाद से हर राजनीतिक दल केवल वोट के लिए उपयोग किया है। आज यदि ओबीसी समाज का सम्मान, स्वाभिमान और इस समाज को सामना भाव से कहीं देखा जाता है तो वो पार्टी भाजपा है। यह विचार प्रदेश के सहकारिता मंत्री मुकुट विहरी वर्मा ने भाजपा ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अभिलाष कौशल द्वारा आयोजित समारोह में व्यक्त किए। ऊंचाहार के सैनी उत्सवलान में बुधवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा की सभा थी।

इस सभा और मौसम की विपरीत स्थित देखकर स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम की सफलता पर लोग प्रश्न कर रहे थे। लेकिन जब आयोजन शुरू हुआ और उसमें करीब दस हजार से अधिक की भीड़ जमा हो गई तो आयोजक भी दंग रह गए। कार्यक्रम के आयोजन के मुखिया अभिलाष कौशल भी भीड़ देखकर केवल प्रबंधन में अंत तक जुटे रहे। यहीं नहीं अन्य राजनैतिक दलों के लोग भी अभिलाष कौशल के समर्थन में जुटी भीड़ को लेकर आश्चर्यचकित थे। सहकारिता मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सपा और बसपा जमकर निशाना साधा।

बुधवार को प्रदेश के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करने सैनी उत्सव लॉन पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं की ओर से सहकारिता मंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। सहकारिता मंत्री ने अपने संबोधन में बसपा सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए बताया कि बसपा ने लखनऊ में चालीस, चालीस लाख के सैकड़ों हाथी पार्कों में लगाकर जनता के धन का दुरुपयोग किया। तो वहीं सपा सरकार को गुंडों माफियाओं परिवारवाद की सरकार बताते हुए जमकर कटाक्ष किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में गांवों को भरपूर बिजली देने का कार्य किया है।

पढ़ें: रायबरेली: राज्यपाल ने इरफान अहमद को दो स्वर्ण पदक से किया सम्मानित, जानें क्यों?

सपा और बसपा सरकार में यहीं बिजली 2 से 4 घंटे मिला करती थी। पिछली सरकारें बिजली बाहर से मंगाने का काम करती थी। जिसमें उनका पचास फीसद कमीशन निहित होता था। प्रतापगढ़ जिले के सांसद संगम लाल गुप्ता ने अपने संबोधन में सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि आज प्रदेश में गुंडा कानून के राज से डर रहे हैं। हत्या, लूट, डकैती, महिला उत्पीड़न समेत के भय से समाज मुक्त हो गई है। हमारी बेटियां रात में भी निर्भीक होकर कहीं भी आ जा सकती हैं।साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की अगुवाई में पूरे प्रदेश में विकास की गंगा भाई जा रही है।

संबंधित समाचार