चुनाव के समय हिंदू-मुस्लिम करके वोट लेती है भाजपा: पूर्व मंत्री
बहराइच। जिले में समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में बुधवार को पिछड़ा वर्ग, शिल्पकार, विश्वकर्मा, श्रमजीवी, चेतना शिविर कार्यक्रम का आयोजन जेल रोड़ स्थित लगन पैलेस में किया गया। मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री व अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम आसरे विश्वकर्मा रहे। अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव व संचालन …
बहराइच। जिले में समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में बुधवार को पिछड़ा वर्ग, शिल्पकार, विश्वकर्मा, श्रमजीवी, चेतना शिविर कार्यक्रम का आयोजन जेल रोड़ स्थित लगन पैलेस में किया गया। मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री व अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम आसरे विश्वकर्मा रहे।
अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव व संचालन जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष जफर उल्ला खां‘बंटी‘ ने किया। सभा स्थल पहुंचने पर मुख्य अतिथि का सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव, पूर्व विधायक दिलीप वर्मा, पूर्व विधायक रमेश गौतम, वरिष्ठ नेता भगत राम मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष देवेश चन्द्र मिश्र व अन्य पदाधिकारियों ने फूल-माला ,अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।
महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव निशा शर्मा व शाहिस्ता परवीन ने मुख्य अतिथि को पगड़ी व शाल भेटकर उनका स्वागत किया। मुख्य अतिथि राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा कि भाजपा ने झूठ बोलकर विश्वकर्मा समाज को गुमराह किया। वोट लेकर भाजपा ने सरकार बनाई बदले मे विश्वकर्मा समाज को न नौकरी मिली न रोजगार मिला। सपा सरकार में भगवान विश्वकर्मा की पूजा दिवस की सार्वजनिक छुट्टी की गयी थी। भाजपा सरकार बनने के बाद उसे निरस्त कर दिया।
पढ़ें: रायबरेली: राज्यपाल ने इरफान अहमद को दो स्वर्ण पदक से किया सम्मानित, जानें क्यों?
पूर्वमन्त्री ने कहा भाजपा चुनाव के समय हिन्दू मुसलमान के मुद्दे पर गुमराह करके वोट लेती है। साथ ही कहा कि सरकार बनने के बाद भाजपा सभी की उपेक्षा और अपमान करती है। कहा कि योगी सरकार मे आज विश्वकर्मा समाज का एक भी विधायक व मन्त्री नहीं है जो समाज के उत्पीडन अत्याचार की सुनवाई कर सके। पूर्व विधायक शब्बीर बाल्मीकि, पूर्व विधायक केके ओझा, आंनद प्रकाश यादव, पूर्व प्रमुख मो. रफी, पूर्व प्राचार्य गणेश प्रसाद विश्वकर्मा, नाशिबुन्निशा आदि मौजूद रहे।
