बहराइच: हल्की बारिश में जले फीडर, आठ घंटे गुल रही शहर की बिजली
बहराइच। जिले में बुधवार सुबह ठंड की पहली बारिश शुरू हुई है। बारिश के बीच ही रात से एक के बाद एक फीडर जलने लगे। सुबह सात बजे तक शहर की पूरी बिजली ठप हो गई। वहीं, दिन बीत गया और आठ घंटे बाद पांच बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की …
बहराइच। जिले में बुधवार सुबह ठंड की पहली बारिश शुरू हुई है। बारिश के बीच ही रात से एक के बाद एक फीडर जलने लगे। सुबह सात बजे तक शहर की पूरी बिजली ठप हो गई। वहीं, दिन बीत गया और आठ घंटे बाद पांच बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
इस दौरान घंटियां बजती रहीं और अफसरों ने फोन नहीं उठाया फोन। बता दें कि जिले में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर लाखों रुपए खर्च कर फीडरों की क्षमता बढ़ाने के साथ कंडक्टर व अन्य उपकरण बदले गए हैं, लेकिन बुधवार को मौसम बदलने के साथ ही बक्सीपुरा, अस्पताल चैराहा, गुल्लाबीर, दरगाह बिजली उपकेंद्र में लगे फीडर जल गए।
पढ़ें: पार्टियों को बंद करना चाहिए जातिगत सम्मेलन: प्रदेश अध्यक्ष
इससे पूरे शहर की बिजली आर्पूति बाधित हो गई। वहीं, काफी देर तक लोग आपूर्ति शुरू होने का इंतजार करते रहे। इसके बाद अफसरों के नंबरों पर कॉल शुरू हुआ। घंटियां बजती रही, लेकिन अफसरों ने जवाब देना मुनासिफ नहीं समझा।
बढ़ी ठंड, बारिश गेहूं के लिए मुफीद
जिले में मौसम का मिजाज बदल गया है। सोमवार देर रात से ही रिमझिम बारिश हो रही है। पुरवाई चलने के साथ हो रही बारिश से ठंड बढ़ गई है। लगभग पांच मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय ने बताया कि बारिश गेंहू की फसल के लिए मुफीद है। जबकि आलू और अगेती सरसों की फसल को नुकसान पहुंचा सकता है।
यह भी पढ़ें: समानता, स्वाभिमान और सम्मान के लिए ओबीसी भाजपा के संग आएः मुकुट बिहारी
