महिलाएं एकजुट होकर बदलें यूपी की राजनीति: प्रियंका गांधी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के चुनावी अभियान को धार देते हुये कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को कहा कि प्रदेश की महिलाएं एकजुट होकर राजनीति को बदलने की कोशिश करें। ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’, शक्ति संवाद कार्यक्रम में प्रियंका ने कहा “ आजकल की जो राजनीति चल रही है …

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के चुनावी अभियान को धार देते हुये कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को कहा कि प्रदेश की महिलाएं एकजुट होकर राजनीति को बदलने की कोशिश करें। ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’, शक्ति संवाद कार्यक्रम में प्रियंका ने कहा “ आजकल की जो राजनीति चल रही है कि वचन दिया और रखा नहीं, धर्म के आधार पर राजनीति कर ली, जाति के आधार पर वोट मांग लिया उसके बाद आपके लिए कोई काम नहीं किया।

इसीलिए मैं चाहती हूं कि महिलाएं समझें कि किस तरह की राजनीति हो रही है, और उसे बदलने के लिए शक्ति आप सब में है। इसीलिए हमने जो घोषणा पत्र बनाया है, उसमें मोबाइल और स्कूटी सिर्फ माध्यम हैं, महिलाओं को सुरक्षित रखने और सशक्त बनाने के लिए। हमने बहुत सी घोषणाएं की है, जिनको पूरा करने का हम वचन दे रहे हैं। हमारा एक गारंटी कार्ड भी है, जो घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा “ महिलाओं को हम पर भरोसा करना पड़ेगा।

यह महिलाओं का हक है कि सरकार उनके लिए रोजगार सुनिश्चित करने के लिए काम करें। खेलों में महिलाओं में बहुत क्षमता है, उन्हें सारी सुविधाएं मिलें तो वह बहुत अच्छा कर सकती हैं। हम एक पूरा विधान निकालने वाले हैं, जिसमें भर्तियां निकालने, रोजगार देने का अपना रोडमैप बताएंगे। उत्तर प्रदेश में काफी रिक्तियां हैं, जो भरी नहीं गई हैं। विधानसभा चुनाव में चालीस फीसद महिलाओं को टिकट देना हमारी बड़ी पहल है। कांग्रेस महासचिव ने कहा “ जबसे हमने लड़कियों का मुद्दा उठाया तब से दूसरी पार्टियां भी जाग गई हैं कि आधी आबादी महिलाएं हैं।

पढ़ें: भगवान राम 2023 तक अपने आसन पर आ जाएंगे: चंपत राय

अचानक अब मोदी जी ने पहली बार सिर्फ महिलाओं की रैली की, अखिलेश जी ने महिलाओं के लिए घोषणाएं की। यह क्यों हो रहा है क्योंकि लोग समझने लगे हैं कि महिलाओं की एक बहुत बड़ी शक्ति है, जिसको नकारा नहीं जा सकता है। अगर हम उत्तर प्रदेश में क्रांति लाएंगे, तो मैं दावा कर सकती हूं कि संसद भवन में भी लोग इसे नकार नहीं पाएंगे।

संबंधित समाचार