मथुरा: यूक्रेन निवासी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जानें पूरा मामला…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गोविन्द कुण्ड में एक विदेशी नागरिक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मथुरा देहात क्षेत्र के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिरीश चन्द्र ने बताया कि यह घटना बुधवार को हुई जब गोविन्द कुण्ड में राधा मदनमोहन दास मन्दिर के एक कमरे में यूक्रेन निवासी …

मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गोविन्द कुण्ड में एक विदेशी नागरिक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मथुरा देहात क्षेत्र के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिरीश चन्द्र ने बताया कि यह घटना बुधवार को हुई जब गोविन्द कुण्ड में राधा मदनमोहन दास मन्दिर के एक कमरे में यूक्रेन निवासी ओलक जेन्डर का शव खूंटी से लटका पाया गया।

उन्होंने बताया कि उसके पास से एक नोट भी मिला है। इसमें लिखा है कि उसका अंतिम संस्कार ब्रज क्षेत्र में ही कर दिया जाए। उन्होंने बताया कि लगभग दो माह पहले 36 साल के मृतक ओलक अपने दोस्त ब्रजसुन्दर दास के साथ यूक्रेन से गोवर्धन आया था। ब्रजसुन्दर दास 11 दिसंबर को यूक्रेन लौट गया था। उक्त मन्दिर के जिस कमरे में मृतक रह रहा था उसके बगल के कमरे में एक महिला समेत रूस के दो नागरिक भी रह रहे हैं।

चन्द्र ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। इसकी रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की सही जांच हो सकेगी। ओलक की मृत्यु की सूचना यूक्रेन के दूतावास को दे दी गई है।

रामपुर: कोसी नदी में अवैध खनन का खेल- नदी की धार से 100 मीटर पर खोल दिए स्टोन क्रशर

स्वार तहसील में कोसी नदी के किनारे खोले गए स्टोन क्रशर अवैध खनन को बढ़ावा दे रहे हैं। यह स्टोन क्रशर स्थापित किए जाने के कोई मानक पूरे नहीं करते हैं।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- रामपुर: कोसी नदी में अवैध खनन का खेल- नदी की धार से 100 मीटर पर खोल दिए स्टोन क्रशर

संबंधित समाचार