बहराइच: खाद्यान्न न मिलने से नाराज महिलाओं ने कोटेदार के विरुद्ध किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। हुजूरपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत रत्तापुर की महिलाओं ने खाद्यान्न न मिलने पर गुरुवार को नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर खाद्यान्न न मिलने की शिकायत की है। सभी ने कार्रवाई की मांग की है। हुजूरपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत रत्तापुर का कोटा गांव निवासी महादेव संचालन करते है। …

बहराइच। हुजूरपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत रत्तापुर की महिलाओं ने खाद्यान्न न मिलने पर गुरुवार को नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर खाद्यान्न न मिलने की शिकायत की है। सभी ने कार्रवाई की मांग की है। हुजूरपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत रत्तापुर का कोटा गांव निवासी महादेव संचालन करते है। ग्रामीणों ने कोटेदार की ओर से खाद्यान्न न देने पर अधिकारियों से शिकायत की थी। जिसपर उपजिलाधिकारी के आदेश पर अगस्त माह में कोटे को निलंबित कर भभ्भरपुर के कोटेदार सुखदेव प्रसाद वर्मा के यहां अटैच कर दिया गया था।

इसके बावजूद सुधार नहीं हो रहा है। कोटेदार के मुताबिक कोटा अटैच होने पर शेष खाद्यान्न जो महादेव के पास था उसने सुखदेव वर्मा को नहीं दिया। जिसके कारण सुखदेव अनाज ग्रामीणों को नहीं दे रहे हैं। जबकि महिलाएं अनाज के लिए दर-दर भटक रही हैं। जिससे नाराज होकर महिलाओं ने प्रदर्शन किया और अधिकारियों से कोटा निरस्त करवाने की मांग की महिलाओं का कहना है कि कड़ाके की ठंड में दो किलोमीटर पैदल चलकर कोटेदार के यहां अनाज लेने आते हैं, लेकिन कोटेदार कहते हैं कि रत्तापुर के कोटेदार महादेव ने अभी हमें खाद्यान्न नहीं दिया है। जिससे मैं आप लोगों को अनाज देने में असमर्थ हूं।

इस बारे में कोटेदार सुखदेव प्रसाद वर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अगस्त माह में हमें कोटा मिला था । कोटेदार की ओर से जून माह का खाद्यान्न 8 कुंटल 94 किलो चावल व 13 कुंटल 41 किलो गेहूं, ई-पास मशीन दी गई। लेकिन पिछले महीने का जो ब्लैक गल्ला किया गया था। जिसके कारण महादेव कोटेदार की दुकान निलंबित हुई थी। उसका खाद्यान्न अभी तक नहीं दिया गया है। वहीं, शासन की ओर से जितना अनाज हमको मिला था अंगूठा लगवा कर हमने सभी अनाज वितरण कर दिया है। कोटेदार का कहना है की दिसंबर माह में हमें 27 कुंटल 26 किलो खाद्यान्न मिला था।

पढ़ें: बहराइच: तार जोड़ रहे प्राइवेट लाइन कर्मी की झुलसकर हुई मौत

जिसमें हमने 160 लोगों को अंगूठा लगाकर खाद्यान्न उपलब्ध करा दिया है। रत्तापुर में टोटल 380 कार्ड धारक हैं। जिन्हें दिसंबर माह में गरीब कल्याण अन्य योजना के तहत खाद्यान्न मिलना था। लेकिन कोटेदार महादेव ने 31 कुंटल 39 किलो कोटेदार के खाद्यान्न अभी तक नहीं उपलब्ध करवाया है। जिससे ग्रामीणों में खाद्यान्न वितरण नहीं किया जा सका। कई बार सप्लाई स्पेक्टर से मौखिक शिकायत करने पर भी गल्ला नहीं मिला। सप्लाई स्पेक्टर भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। मजबूरन में नाराज लोगों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सभी ने जिला पूर्ति अधिकारी को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शन में अब्दुल कयूम, सुमित्रा देवी ,भूरा ,गुड़िया , कमला मायादेवी, रूपा देवी , ननकाई, साहबशरण, लीलावती ,रामावती सरिता, अनीता, सुखाना, कमला देवी महिलाएं शामिल रहे।

संबंधित समाचार