रायबरेली: एंटी करप्शन टीम ने धान खरीद केंद्र प्रभारी को घूस लेते दबोचा
रायबरेली। ऊंचाहार में धान खरीद केंद्र पर एंटी करप्शन टीम ने अचानक छापा मार दिया। इस दौरान टीम ने केंद्र प्रभारी को दो हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। एंटी करप्शन टीम की छापेमारी से हर तरफ खलबली मची हुई है। गुरुवार को ऊंचाहार पीसीएफ धान खरीद केंद्र पर धान की खरीद …
रायबरेली। ऊंचाहार में धान खरीद केंद्र पर एंटी करप्शन टीम ने अचानक छापा मार दिया। इस दौरान टीम ने केंद्र प्रभारी को दो हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। एंटी करप्शन टीम की छापेमारी से हर तरफ खलबली मची हुई है। गुरुवार को ऊंचाहार पीसीएफ धान खरीद केंद्र पर धान की खरीद हो रही थी। बिना किसी को खबर दिए एंटी करप्शन टीम ने केंद्र पर छापा मार दिया।
टीम ने केंद्र प्रभारी सुनील कुमार मौर्य को एक किसान से दो हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। यह देख हर तरफ हड़कंप मच गया। सूत्र बताते हैं कि केंद्र पर किसानों से धान खरीद को लेकर रुपये लिए जाते थे।
इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो में की गई थी। गुरुवार को छापा मारने से पहले टीम केंद्र के बाहर खड़ी रही। इसके बाद एक किसान को क्रय केंद्र भेजा गया। जहां प्रभारी रुपये लेने लगे। इस पर दरवाजे के पास पहले से ही लगाए गए एंटी करप्शन की टीम के व्यक्ति ने अपने अन्य साथियों को इशारे में बुलाया और प्रभारी को रंगे हाथों पकड़ लिया।
पढ़ें: चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, एक घंटें बढ़ाया वोटिंग का समय, ये मतदाता घर से कर सकेंगे मतदान
टीम केंद्र प्रभारी को खींचते हुए सड़क तक ले गई। फिर उसे जबरन गाड़ी में बैठाना पड़ा। इसके बाद टीम उसे अपने साथ लेकर चली गई। कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया कि एंटी करप्शन टीम द्वारा क्रय केंद्र प्रभारी के गिरफ्तारी की सूचना दी गई है।
यह भी पढ़ें: चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, एक घंटें बढ़ाया वोटिंग का समय, ये मतदाता घर से कर सकेंगे मतदान
