बरेली: कल शहर में रोड शो करेंगे अमित शाह, जगह-जगह की जाएगी पुष्प वर्षा, पुलिस प्रशासन ने पूरी की तैयारियां
बरेली, अमृत विचार। कल शहर में अमित शाह की जन विश्वास यात्रा पहुंच रही है। बरेली में ही उनकी इस जन विश्वास यात्रा का समापन होगा। इससे पहले आज यह रैली मुरादाबाद में है। मुरादाबाद में आज रात अमित शाह का नाइट स्टे होगा। इसके बाद वह कल बरेली पहुंचेगे। यहां पर यात्रा का समापन …
बरेली, अमृत विचार। कल शहर में अमित शाह की जन विश्वास यात्रा पहुंच रही है। बरेली में ही उनकी इस जन विश्वास यात्रा का समापन होगा। इससे पहले आज यह रैली मुरादाबाद में है। मुरादाबाद में आज रात अमित शाह का नाइट स्टे होगा। इसके बाद वह कल बरेली पहुंचेगे। यहां पर यात्रा का समापन करने के बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। उनके बरेली पहुंचने से पहले ही पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। उनके स्वागत से लेकर सुरक्षा तक सभी व्यवास्थाएं पूरी हो चुकी है। उधर, दूसरी जहां-जहां से यात्रा गुजरेगी वहां-वहां सड़कों को एकदम गड्डा मुक्त किया जा रहा है।
मीरगंज से चलेंगी 300 गाड़ियां, करीब 37 जगहों पर होगा स्वागत
जन विश्वास यात्रा 31 दिसंबर को मीरगंज से चलेगी। करीब 300 गाड़ियों के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह समेत सभी सांसदों व विधायक रथ पर सवार होकर झुमका तिराहे से दोपहर 3 बजे शहर के लिए चलेंगे। गौटिया भट्टा, नंदौसी, मथुरापुर, जौहरपुर, पस्तौर मोड़, खलीलपुर, स्लीपर रोड, अटरिया, महेशपुरा, मिनी बाईपास, सत्यप्रकाश पार्क, स्वालेनगर आदि जगहों पर यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा।
तिलक इंटर कॉलेज शुरू हो जाएगा रोड शो
अमित शाह के रोड शो के जारी कार्यक्रम के अनुसार गाड़ियां किला पर पहुंचने के बाद तिलक इंटर कॉलेज से जन विश्वास यात्रा रोड शो में बदल जाएगी। जो कि तिलक इंटर कॉलेज से शुरू होकर किला थाना से साहूकारा, नीम चढ़ाई, सीताराम कूंचा, दीपक मिठाई, कटरा मानराय, जगत टाकीज, गली नवावान, कुतुबखाना तक निकलेगा। यहां के बाद शास्त्री मार्केट, आलमगिरीगंज, शील अस्पताल, मठ की चौकी, साहू गोपीनाथ, स्टेट बैंक शाहमतगंज, शाहमतगंज छोटा चौराहा, शाहमतगंज मेन चौराहा तक भव्य स्वागत होगा। यहां से रोड शो ऊंचा शिखर मंदिर, काली मंदिर, निवास कैंट विधायक, बरेली कॉलेज गेट, नगर निगम गेट से होते हुए पटेल चौक जाकर समाप्त होगा। यहां शाह जनसभा को संबोधित करेंगे।
सीआरपीएफ के कमांडो संभालेंगे शाह की सुरक्षा की कमान
बताया जा रहा है कि शाह की सुरक्षा व्यवस्था सीआरपीएफ के कमांडो संभालेंगे। करीब 30 कमांडो रोड शो के दौरान जिस रथ में शाह सवार होंगे, उसकी सुरक्षा करेंगे। एसपीजी की तर्ज पर सीआरपीएफ के कमांडो को ब्रीफकेस बैलिस्टिक शील्ड दी गई हैं। ये ब्रीफकेस वही हैं जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में तैनात एसपीजी के कमांडो साथ लेकर चलते देखे जाते हैं।
अधिकारियों से लेकर जलप्रतिनिधियों तक जारी हो रहे पास
शाह के रोड शो में शामिल होने वाले पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों के पास जारी हो रहे हैं। बुधवार दोपहर कमांडेंट ने एडीएम सिटी डा. आरडी पांडेय, एसपी सिटी रवींद्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट राजीव पांडेय, भाजपा महानगर अध्यक्ष डा. केएम अरोड़ा, देवेंद्र जोशी समेत अन्य पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट में बैठक की।
इसे भी पढ़ें…
बरेली: ट्रेन में बच्चे की खोने की सूचना, दो मिनट में सिर्फ जनरल डिब्बे खंगालकर की खानापूर्ति
