अयोध्या: नगर आयुक्त विशाल सिंह ने महिलाओं को बांटी फलों की टोकरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। नगर आयुक्त विशाल सिंह ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए उड़ान कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है, ताकि महिलाओं व जन सामान्य में चेतना पैदा की जा सके। फतेहगंज वार्ड बहेलिया टोला व रायगंज वार्ड में कार्यशाला के दौरान उपस्थित महिलाओं व जन सामान्य …

अयोध्या। नगर आयुक्त विशाल सिंह ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए उड़ान कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है, ताकि महिलाओं व जन सामान्य में चेतना पैदा की जा सके। फतेहगंज वार्ड बहेलिया टोला व रायगंज वार्ड में कार्यशाला के दौरान उपस्थित महिलाओं व जन सामान्य को संबोधित करते हुए विशाल सिंह ने कहा कि अब तक की 15 कार्यशाला में जन कल्याणकारी योजनाओं को अवगत कराते हुए लाभार्थियों को लाभ पहुंचाने की दिशा में काम किया गया है।

कार्यशाला में गर्भवती महिलाओं व बच्चों का टीकाकरण सहित तमाम योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई। बहेलिया टोला पार्षद नौशाद अहमद व अपर नगर आयुक्त सच्चिदानंद सिंह ने गर्भवती महिलाओं को फलों की टोकरी प्रदान की और बच्चों को अन्नप्राशन कराया। रायगंज वार्ड के कार्यक्रम में नगर आयुक्त विशाल सिंह ने गर्भवती महिलाओं को फलों की टोकरी प्रदान करते हुए बच्चों को अन्नप्रशन कराया। विशाल सिंह ने सफाई मित्रों को सम्मानित भी किया।

जल्द साफ हो जाएगा रिंग रोड निर्माण का रास्ता

अयोध्या। सोहावल तहसील क्षेत्र के दर्जन भर राजस्व गांवों से गुजर रही अयोध्या बाईपास रिंग रोड के लिए अधिगृहित की गई भूमि का ब्योरा गजट हो गया है। दस दिन बीत जाने के बाद अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई। अगले दस दिनों में भी शिकायतें न आई तो निर्माण का रास्ता साफ हो जायेगा। इक्कीस दिन की निर्धारित समय सीमा दस जनवरी को पूरी हो रही है। तीर्थ क्षेत्र अयोध्या राम नगरी में सोहावल तहसील की मंगलसी, रमपुरवा, कटरौली, गड़हा, बेगमगंज, कोला, भाईपुर आदि के निकट से बनने वाली प्रस्तावित यह रोड भदरसा, भरतकुंड, दर्शन नगर, मखौड़ा, नवाबगंज सोहावल को मिलाती है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: प्रस्तावित रिंग रोड से जुड़े किसान 10 जनवरी तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति 

संबंधित समाचार