सीतापुर: मिलावटी शराब के साथ दबोचे गए छह शातिर, भेजे गए जेल
सीतापुर। सीतापुर जिले की अटरिया पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से अटरिया क्षेत्र के तीन गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध व मिलावटी शराब बरामद की है। पुलिस ने छह अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उन्हें जेल …
सीतापुर। सीतापुर जिले की अटरिया पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से अटरिया क्षेत्र के तीन गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध व मिलावटी शराब बरामद की है। पुलिस ने छह अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उन्हें जेल रवाना कर दिया है। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए आरोपी अवैश शराब के कारोबार में अर्से से लिप्त थे।
सीतापुर की अटरिया पुलिस के मुताबिक आबकारी विभाग की टीम के साथ मिलकर क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों में अयोध्या के रूदौली थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर व हाल पता शहर कोतवाली के सिविल लाइन प्रेमनगर निवासी उमाकांत तिवारी, अटरिया इलाके के नकरहा गांव निवासी राहुल, इसी क्षेत्र के जमुनीपुर निवासी दीपू, इसी क्षेत्र के परेवाजाल गांव निवासी विवेक कुमार सिंह उर्फ प्रवीण सिंह, इसी क्षेत्र के फत्तेपुर मजरा रायपुर देवसिंह गांव निवासी रामनरेश, लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र के अकडारिया खुर्द गांव निवासी श्रवण कुमार शामिल हैं।
इन लोगों के पास से पुलिस ने तीन पेटी में 135 पौवे सरकारी ठेके की शराब, 48 पौवे बाहर की शराब, विण्डीज ब्रांड की शराब, 94 शीशी सरकारी ठेके की नकली शराब व 89 शीशी सरकारी ठेके की असली शराब आदि बरामद हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में अटरिया थाने के एसएसआई राज बहादुर, हेड कांस्टेबिल अरूण तिवारी, आरक्षी कुलदीप यादव, आबकारी विभाग के निरीक्षक लवी आर्या, हेड कांस्टेबिल संदीप कुमार श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव आदि शामिल थे।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: केंद्रीय राज्यमंत्री ने खादी ग्राम उद्योग के राज्य कार्यालय का किया निरीक्षण
