सीतापुर: वरासत के लिए लेखपाल ने मांगी रिश्वत, ऑडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सकरन/सीतापुर। जमीन वरासत कराने के नाम पर एक लेखपाल द्वारा ग्रामीण से रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल हुआ है। कहा जा रहा है कि एक ग्रामीण ने लेखपाल से अपनी जमीन वरासत कराने के लिए बात की थी। लेखपाल ने उससे पांच हजार की रिश्वत मांगी की थी। इसको पीड़ित ग्रामीण ने रिकार्ड कर लिया। …

सकरन/सीतापुर। जमीन वरासत कराने के नाम पर एक लेखपाल द्वारा ग्रामीण से रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल हुआ है। कहा जा रहा है कि एक ग्रामीण ने लेखपाल से अपनी जमीन वरासत कराने के लिए बात की थी। लेखपाल ने उससे पांच हजार की रिश्वत मांगी की थी। इसको पीड़ित ग्रामीण ने रिकार्ड कर लिया। अब यह आडियो वायरल हुआ है। हालांकि इस घटना को लेकर जिम्मेदार अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

सकरन थाना क्षेत्र के गिरवरपुर मजरा केवटाना हरदोपट्टी गांव से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। यहां के एक ग्रामीण ने जमीन वरासत कराने के लिए लहरपुर तहसील क्षेत्र के क्षेत्रीय लेखपाल से संपर्क किया था। जिसके चलते लेखपाल ने जमीन वरासत करने के नाम पर पांच हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। रिश्वत मांगने की बात फोन पर की गई थी। जिसके चलते वरासत कराने वाले ग्रामीण ने लेखपाल से हुई बातचीत रिकार्ड कर ली थी।

ग्रामीण व लेखपाल से हुई बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों के बीच जमीन वरासत के नाम पर पांच हजार रुपए के लेनदेन की बात हो रही है। ग्रामीण कुछ कम रूपए देने को कह रहा है, जबकि लेखपाल पांच हजार से कम लेने को तैयार नहीं हो रहा है। पीड़ित ग्रामीण चार हजार रुपए देने की बात कहते सुना जा रहा है।

जिसपर लेखपाल तैयार नहीं है। यह आडियो वायरल होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। फोन करने वाले ग्रामीण का नाम मानू बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह बातचीत ग्रामीण मानू व धीरज नाम के लेखपाल से हो रही है। इस बारे में एसडीएम लहरपुर पीएल मौर्य से बात करने की कोशिश की गयी, लेकिन उनका फोन नहीं उठा।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक राजीव मिश्रा ने अमृत विचार से की खास बातचीत

संबंधित समाचार