बरेली: अमित शाह के दौरे को लेकर कुतुबखाना से डेलापीर तक हटाए कब्जे
बरेली, अमृत विचार। गृहमंत्री अमित शाह के रोड शो के एक दिन पहले नगर निगम की टीम ने गुरुवार को भी अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी रखा। इस दौरान फड़-ठेले वालों को हटाने के साथ दुकानदारों से अपनी दुकानों के आगे अतिक्रमण न करने की कड़ी हिदायत दी गई। गुरुवार को अतिक्रमण दस्ता प्रभारी जयपाल …
बरेली, अमृत विचार। गृहमंत्री अमित शाह के रोड शो के एक दिन पहले नगर निगम की टीम ने गुरुवार को भी अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी रखा। इस दौरान फड़-ठेले वालों को हटाने के साथ दुकानदारों से अपनी दुकानों के आगे अतिक्रमण न करने की कड़ी हिदायत दी गई।
गुरुवार को अतिक्रमण दस्ता प्रभारी जयपाल सिंह पटेल और टीआई विवेकानंद के नेतृत्व में प्रवर्तन दल ने कुतुबखाना से होते हुए धर्मकांटा चौराहा, सेलेक्शन प्वाइंट और डेलापीर की ओर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। सेलेक्शन प्वाइंट के पास बड़ी संख्या में खानपान के ठेले और स्टॉल वाले जगह घेरे रहते हैं।
