बरेली: घर में घुसकर बच्ची से दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बहेड़ी के एक गांव में युवक ने बच्ची के साथ उसके घर में घुसकर दुष्कर्म किया। वह किशोरी का रास्ता रोककर भी छेड़छाड़ करता था। किशोरी की मां ने स्थानीय थाने में शिकायत की लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। गुरुवार को मां ने एसएसपी कार्यालय में मामले की शिकायत की है। …

बरेली, अमृत विचार। बहेड़ी के एक गांव में युवक ने बच्ची के साथ उसके घर में घुसकर दुष्कर्म किया। वह किशोरी का रास्ता रोककर भी छेड़छाड़ करता था। किशोरी की मां ने स्थानीय थाने में शिकायत की लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। गुरुवार को मां ने एसएसपी कार्यालय में मामले की शिकायत की है।

एसएसपी कार्यालय पहुंची महिला ने शिकायत की कि उसके गांव का ही एक लड़का उसकी 12 वर्षीया बेटी से रास्ते में आते-जाते समय छेड़छाड़ करता है। कई बार इसकी शिकायत उसके पिता से की। 29 दिसंबर को वह पति के साथ निजी कार्य से घर से बाहर गई हुई थीं। आरोप है कि शाम करीब 6 बजे युवक उनके घर में घुसा और उनकी बेटी से दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। घर पहुंचने पर किशोरी ने परिजनों को अपनी आपबीती बताई।

संबंधित समाचार