राजस्थान: रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ओमीक्रोन से बुजुर्ग की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

राज्सथान। देशभर में ओमीक्रोन का कहर हर दिन बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रोन के 309 मामले सामने आए हैं जिसके बाद देशभर में अब तक की मामलों की संख्या बढ़कर 1,270 हो गई है। वहीं, देश के राज्य राजस्थान में अब ओमिक्रॉन संक्रमण गंभीर रूप लेता …

राज्सथान। देशभर में ओमीक्रोन का कहर हर दिन बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रोन के 309 मामले सामने आए हैं जिसके बाद देशभर में अब तक की मामलों की संख्या बढ़कर 1,270 हो गई है। वहीं, देश के राज्य राजस्थान में अब ओमिक्रॉन संक्रमण गंभीर रूप लेता जा रहा है।

बता दें कि आज राजस्थान की झीलों की नगरी उदयपुर में ओमीक्रोन की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ओमीक्रोन से संक्रमित व्यक्ति की उम्र 75 साल है। जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग का उदयपुर के महाराणा भूपाल चिकित्सालय में इलाज चल रहा था। एक दिन पहले ही बुजुर्ग की कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

संक्रमित बुजुर्ग लगभग 20 दिन से अस्पताल में भर्ती थे। तबीयत खराब होने पर बुजुर्ग की कोरोना की जांच कराई गई थी। जिसमें वह कोविड पॉजिटव पाए गए थे। इसके बाद सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए पुणे भेजा गया था। तब ही रिपोर्ट के बाद उनमें ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई थी। हालांकि बाद में उनकी कोरोना की रिपोर्ट भी निगेटिव हो गई थी। ऐसे में बुजुर्ग की मौत ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को चिंता में डाल दिया है।

इसे भी पढ़ें…

अजमेर में नव वर्ष का आगाज जश्न के साथ होगा, बस रखना होगा इस बात का ध्यान

 

संबंधित समाचार