लखनऊ: पिछले एक साल से फरार 15 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार
लखनऊ। अलीगंज पुलिस एवं क्राइम सेल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पिछले करीब एक वर्ष से फरार चल रहे 15 हजार रूपये के इनामी गैंगस्टर शोएब अहमद को छापेमारी करते हुए पुरनिया पुल के समीप से गिरफ्तार किया है। शोएब जानकीपुरम थानांतर्गत मिर्जापुर पुलिया के पास का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि इनामी …
लखनऊ। अलीगंज पुलिस एवं क्राइम सेल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पिछले करीब एक वर्ष से फरार चल रहे 15 हजार रूपये के इनामी गैंगस्टर शोएब अहमद को छापेमारी करते हुए पुरनिया पुल के समीप से गिरफ्तार किया है। शोएब जानकीपुरम थानांतर्गत मिर्जापुर पुलिया के पास का रहने वाला है।
पुलिस ने बताया कि इनामी गैंगस्टर शोएब अभिषेक सिर्फ उर्फ बाबू के गैंग का सक्रिय सदस्य है। इसके खिलाफ मडियांव थाना में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम व यूपी गैँग्स्टर एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। वह पिछले एक साल से फरार चल रहा था। मुखबिर से सूचना मिलने पर उसे गिरफ्तार किया है।
फ्लैट दिलाने के बहाने लुटे दस हजार
लखनऊ के चारबाग में रहने वाले अखिलेश्वर सिंह ने हजरतगंज स्थित साइबर सेल में अपने खाते से लुटे गए दस हजार रुपए की लिखित शिकायत दर्ज कराइ है। मिली हुई जानकारी के मुताबिक अखिलेश्वर जी दो महीने से पुणे शिफ्ट होने के लिए घर की तलाश कर रहे थे। कुछ दिन पहले उन्होंने फेसबुक एक फ्लैट देखा जो पुणे में इनके ऑफिस के पास था।
बात होने पर उस व्यक्ति ने अखिलेश्वर जी को फ्लैट के फोटोज भेजे। फ्लैट कि डील होने के बाद उस व्यक्ति ने क्यू आर कोड के जरिये सिर्फ दो हजार डाउन पायमेंट करने को कहा पर जैसे ही इन्होने दो हजार पे किया उसके बाद से तुरंत ही उनके खाते में बचे हुए आठ हजार रुपए और कट गए। अब उस व्यक्ति से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है।
