बहराइच: ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने ग्रामीण के खाते से दूसरे के खाते में भेजवाए पैसे
बहराइच। रामपुर धोबियाहार गांव निवासी एक ग्रामीण के खाते में बेटे की डूबकर मौत होने पर तहसील की ओर से अहेतुक सहायता दी गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने बैंक कर्मचारियों से मिलकर अहेतुक सहायता राशि का 1.30 लाख रुपए दूसरे के खाते में ट्रांसफर करवा दिया। जानकारी होने पर पीड़ित ने उलाहना दी उसे डांटकर …
बहराइच। रामपुर धोबियाहार गांव निवासी एक ग्रामीण के खाते में बेटे की डूबकर मौत होने पर तहसील की ओर से अहेतुक सहायता दी गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने बैंक कर्मचारियों से मिलकर अहेतुक सहायता राशि का 1.30 लाख रुपए दूसरे के खाते में ट्रांसफर करवा दिया।
जानकारी होने पर पीड़ित ने उलाहना दी उसे डांटकर घर से भगा दिया। ग्रामीण ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
खैरीघाट थाना अंतर्गत रामपुर धोबियाहार गांव निवासी सांवली प्रसाद पुत्र माता प्रसाद ने थाने में तहरीर दी है। थाने में तहरीर देकर ग्रामीण का कहना है कि 26 जून को उसके बेटे की बाढ़ के पानी में डूबकर मौत हो गई थी। तहसील प्रशासन द्वारा जांच कराई गई।
इसके बाद उसके खाते में 21 अगस्त को सरकार की ओर आपदा राहत सहायता निधि से चार लाख रुपए भेजे गए। ग्रामीण ने आरोप लगाया है कि खाते से एक लाख 30 हजार रुपए तीन सितंबर को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने बैंक कर्मचारियों से मिलकर दूसरे के खाते में ट्रांसफर करवा दिया।
इसकी जानकारी ग्रामीण को हुई तो उसने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि से जाकर शिकायत दर्ज कराई। इससे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रभात जायसवाल कड़ी नाराज हो गए। उन्होंने ग्रामीण और उसकी पत्नी को घर से भगा दिया। 15 दिन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने रूपया देने की बात कही। लेकिन समय बीतने के बाद भी ग्रामीण को रूपया नहीं मिला।
इस पर ग्रामीण ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है। इस मामले में थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें- अखिलेश जी गरीबों पर बुलडोजर चलाने आ रहे हो क्या?…स्वतंत्र देव सिंह
