अयोध्या महोत्सव : राजस्थानी लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति से बिखेरी छटा
अयोध्या। नव वर्ष पर अयोध्या महोत्सव में जनसैलाब उमड़ पड़ा। राजस्थानी लोकनृत्य में तेजप्रताप के नेतृत्व में 20 सदस्यों के दल ने कालबेलिया चकरी घूमर की मनमोहक प्रस्तुति दी। पूर्णिमा मिश्रा की शिवतांडव वाली प्रस्तुति ने परिवेश में आस्था व भक्तिभाव का संचार कर दिया। सुल्तानपुर की अनन्या श्रीवास्तव ने कथक व साहिल एण्ड नीरज, …
अयोध्या। नव वर्ष पर अयोध्या महोत्सव में जनसैलाब उमड़ पड़ा। राजस्थानी लोकनृत्य में तेजप्रताप के नेतृत्व में 20 सदस्यों के दल ने कालबेलिया चकरी घूमर की मनमोहक प्रस्तुति दी। पूर्णिमा मिश्रा की शिवतांडव वाली प्रस्तुति ने परिवेश में आस्था व भक्तिभाव का संचार कर दिया।
सुल्तानपुर की अनन्या श्रीवास्तव ने कथक व साहिल एण्ड नीरज, गोंडा रेड ग्रुप, ब्लैक एण्ड व्हाइट ग्रुप बस्ती, शैडो किंग, एसएसपी डयृट ने ग्रुप डांस ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। न्यू ईयर स्पेशल नाईट में अन्य कई प्रकार के विविध कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि भाजपा के अयोध्या विधानसभा प्रभारी साकेत शर्मा व अयोध्या महोत्सव न्यास के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने दीपप्रज्जवलन के द्वारा किया।
भाजपा अयोध्या विधानसभा प्रभारी साकेत शर्मा ने कहा कि हमारी लोकपरम्पराओं व लोककला के संरक्षण की आवश्यकता है। यह हमारी सांस्कृतिक पहचान है। बहुत से ऐसे लोककलाकार होते हैं जिन्हें अगर उपयुक्त मंच व प्लेटफार्म मिल जाय तो उनकी लोकप्रियता बढ़ने के साथ लोककला की तरफ दूसरों का रूझान भी होता है। अयोध्या महोत्सव न्यास के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने कहा कि दो जनवरी को अयोध्या महोत्सव में सम्मान समारोह व सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जायेगा।
सांस्कृतिक संध्या में विख्यात लोककलाकार अपनी प्रस्तुति के माध्यम से हमारी सांस्कृतिक विरासत का दर्शन करायेंगे। भारतीय संस्कृति व परम्पराओं के संरक्षण की अयोध्या महोत्सव की मुहिम को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। कार्यक्रम में प्रबंधक रवि तिवारी, महासचिव आकाश अग्रवाल, सचिव नाहिद कैफ, उपाध्यक्ष अरुण द्विवेदी, उपाध्यक्ष रेणुका रंजन श्रीवास्तव, चन्द्रशेखर तिवारी व भास्कर विश्वकर्मा उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद : पोस्टमार्टम में भी नहीं खुला डॉक्टर निधि की मौत का राज, बिसरा किया संरक्षित
