‘हरदोई पुलिस’ हर एक के हाथ में… एसपी अजय कुमार ने पत्रिका का किया विमोचन
हरदोई। ‘हरदोई पुलिस’ पत्रिका में क्राइम पैटर्न के साथ बहुत कुछ पढ़ने को मिलेगा। एलआईयू इंस्पेक्टर की रात-दिन की कड़ी मेहनत के बाद पुलिस पत्रिका में बहुत सी जानकारियों से रू-ब-रू कराया गया है। एसपी अजय कुमार ने शनिवार को एसपी दफ्तर में पुलिस के द्वारा जिले भर की तमाम सूचनाओं व तमाम जानकारियों को …
हरदोई। ‘हरदोई पुलिस’ पत्रिका में क्राइम पैटर्न के साथ बहुत कुछ पढ़ने को मिलेगा। एलआईयू इंस्पेक्टर की रात-दिन की कड़ी मेहनत के बाद पुलिस पत्रिका में बहुत सी जानकारियों से रू-ब-रू कराया गया है। एसपी अजय कुमार ने शनिवार को एसपी दफ्तर में पुलिस के द्वारा जिले भर की तमाम सूचनाओं व तमाम जानकारियों को लेकर तैयार की गई पुलिस पत्रिका का विमोचन किया। इस पत्रिका को गढ़ने में एलआईयू इंस्पेक्टर शिशिर शर्मा ने रात-दिन कड़ी मेहनत की है।
पत्रिका के विमोचन के दौरान एएसपी पूर्वी अनिल कुमार यादव व एएसपी पश्चिमी दुर्गेश सिंह मौजूद रहे। एसपी ने बताया है कि एलआईयू इंस्पेक्टर की कड़ी मेहनत के बाद लगभग 200 पेज की पुलिस पत्रिका को तैयार किया गया है एसपी ने बताया है कि इस पत्रिका में हर थाने के क्राइम पैटर्न का जिक्र किया गया है। साथ ही पूर्वी और पश्चिमी का पूरा नक्शा भी दिया गया है। इसकेे अलावा ज़िले के दर्शनीय स्थलों को भी संजोया गया है। उन्होंने आगे बताया कि पुलिस पत्रिका ज़िले की जानकारियों से बेहतर तरीके से रूबरू कराएगी।
एसपी ने निगरानी दस्ते को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
हरदोई। अपराधी चाहें जितना भी शातिर क्यों न हो, लेकिन अब वह बच नहीं पाएगा।उसकी हर हरकत पर निगरानी दस्ते की निगाह रहेगी। एसपी अजय कुमार ने हरी झंडी दिखाते हुए उसे रवाना किया। निगरानी दस्ते की दस्तक से शातिर किस्म के लोगो में खलबली मची हुई है। एसपी अजय कुमार की पहल के चलते निगरानी दस्ते को अमल में लाया गया। शनिवार को एसपी ने अपने दफ्तर से निगरानी दस्ते को हरी झंडी दिखाते हुए रवाना किया।
यह भी पढ़ें:-हरदोई: अपराधियों के अपराध पर लगीं निगरानी की निगाहें, एसपी ने किया निगरानी दस्ते को रवाना
