अकबराबाद में जन विश्वास यात्रा का भाजपाइयों ने किया भव्य स्वागत, केंद्रीय मंत्री ने किया ये दावा
कानपुर देहात। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश भर में निकाली जा रही जन विश्वास रैली का शनिवार को अकबराबाद में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया/ फूल माला बरसा कर यात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि मिशन 2022 के तहत 300 से अधिक सीटें जीती प्रदेश …
कानपुर देहात। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश भर में निकाली जा रही जन विश्वास रैली का शनिवार को अकबराबाद में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया/ फूल माला बरसा कर यात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि मिशन 2022 के तहत 300 से अधिक सीटें जीती प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाकर भगवा लहराएंगेl इस दौरान जो राम को लाया है हम उनके लाएंगे ऐसे राम भक्तों की तो पर कार्यकर्ता झूमते नजर आए बाद में यात्रा आगे के लिए रवाना हो गईl
आगामी विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के जोरों पर चल रही है किसी भी समय प्रदेश में आचार संहिता की घोषणा हो सकती हैl लिहाजा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। इसी तैयारियों के तहत भाजपा हाईकमान ने भी प्रदेश में जन विश्वास रैली निकालने की घोषणा की थी मौजूदा समय में रैली प्रदेश के विभिन्न जिलों में घूम घूम कर भाजपा द्वारा कराए गए विकास कार्य, शासन द्वारा चलाई गई योजनाएं और मिशन शक्ति के तहत किए गए कार्यों की जानकारी दे रही, जन विश्वास यात्रा की कमान संभालने गृह मंत्री अमित शाह और सुबह के मुखिया योगी आदित्यनाथ भी जगह-जगह रेलिया कर रहे हैं।
इसी के तहत शुक्रवार को अकबरपुर में योगी आदित्यनाथ की एक रैली प्रस्तावित थी हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और टिकट के दावेदार रैली में शामिल होने पहुंचे थे लेकिन ऐन वक्त पर मौसम खराब होने के कारण सीएम का उड़न खटोला नीचे नहीं उतर सका था
इसके बाद सीएम ने फोन के जरिए ही कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चुनाव का विजय मंत्र दिया था। वहीं शनिवार को केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा अजीत सिंह पाल मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार बाबूराम निषाद अध्यक्षता में जन संकल्प यात्रा जनपद के विभिन्न स्थानों पर घूमी अकबराबाद भाजपा के वरिष्ठ नेता वह केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि श्याम सिंह सिसोदिया ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा का स्वागत किया।
जैसे ही यात्रा अकबराबाद स्थित उनके फार्म हाउस पर पहुंची कार्यकर्ताओं ने फूल माला पर बरसा कर यात्रा का स्वागत किया सभी कार्यकर्ता रामधनु पर झूमते गाते नजर आ रहे थे। इस मौके पर श्याम सिंह सिसोदिया ने कहा कि भाजपा में 5 साल में विकास कार्य कराए इन्हीं विकास कार्यों के सहारे एक बार एक बार फिर भाजपा चुनाव मैदान में है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का जोश भरते हुए कहा कि जीत तो हमारी सुनिश्चित है लेकिन सबसे बड़ा लक्ष्य 350 से अधिक सीटें लाकर प्रदेश में सरकार बनाना इसके लिए सभी कार्यकर्ता अभी से पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ जुड़ जाए बूथ स्तर पर जाकर लोगों को पार्टी की योजनाएं और उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दें।
श्याम सिंह सिसोदिया ने और आगे बोलते हुए कहा कि मोदी और योगी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में जमकर विकास हो रहे हैं यही वजह है कि विपक्षी पार्टी का बौखलाई हुई है। लिहाजा हमें किसी के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है आने वाला समय भाजपा का हैl
इसके बाद रैली आगे की ओर रवाना हो गयी। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान राम सिंह आशुतोष शुक्ला संजय सिंह सिसोदिया वरिष्ठ अधिवक्ता दिव्यांशु सिसोदिया मंडल अध्यक्ष हर मोहन गुप्ता देवेश बरौली गुप्ता पंकज सिंह चंदेल श्याम सिंह भदौरिया सिसोदिया श्री कृष्ण सिंह अमित सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-ताजमहल के बजाय इटावा सफारी पार्क बन रहा सैलानियों की पसंद
