लखनऊ: इंदिरा नगर पुलिस के हत्थे चढ़ा 25 हजार का इनामी
लखनऊ। इंदिरानगर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने पिकनिक स्पॉट के पास से गोरखपुर के गीता थाने से 25 हज़ार रुपए के इनामी सोहबतियाबाग राजा बाजार चौक निवासी फहद अली उर्फ मक्की को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए फहद अली उर्फ मक्की के खिलाफ लखनऊ के तालकटोरा, इंदिरानगर और चौक थाने में 21 …
लखनऊ। इंदिरानगर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने पिकनिक स्पॉट के पास से गोरखपुर के गीता थाने से 25 हज़ार रुपए के इनामी सोहबतियाबाग राजा बाजार चौक निवासी फहद अली उर्फ मक्की को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए फहद अली उर्फ मक्की के खिलाफ लखनऊ के तालकटोरा, इंदिरानगर और चौक थाने में 21 मुकदमे दर्ज हैं।
जिसमें से 15 मुकदमें सिर्फ चौक थाने के हैं। आरोपी फहद अली उर्फ मक्की साल 2010 में चौक थाने से हत्या के मामले में भी जेल जा चुका है। इंस्पेक्टर इंदिरानगर रामफल प्रजापति ने बताया कि गोरखपुर के गीता थाने में फहद अली उर्फ मक्की के खिलाफ जानलेवा हमला, गोवध अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है।
जिसमें वह वांछित चल रहा था। गोरखपुर पुलिस के द्वारा फहद अली उर्फ मक्की की गिरफ्तारी के लिए 25 हज़ार रुपए के इनाम की घोषणा की गई थी। उन्होंने बताया कि फहद अली के खिलाफ लखनऊ के अलावा और कहां-कहां मुकदमे दर्ज हैं। इसके संबंध में जानकारी की जा रही है।
कांग्रेस ने गढ़ा नया नारा- ‘मोदी है तो मंहगाई है’
लखनऊ। कांग्रेस ने नये साल के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से देश की गरीब जनता को मंदी, बेरोजगारी और महंगाई की मार उपहार स्वरूप देने का आरोप लगाते हुये नया नारा गढ़ा है ‘मोदी है तो मंहगाई है।’ कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने शनिवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मोदी सरकार ने देश की जनता पर जीएसटी (गब्बर सिंह टैक्स) लगाकर जनता की कमर तोड़ दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-कांग्रेस ने गढ़ा नया नारा- ‘मोदी है तो महंगाई है’
