बरेली: गर्भवती व दो सैनिक समेत आठ कोरोना संक्रमित, सक्रिय केस बढ़कर 18 हुए
बरेली, अमृत विचार। शहर की सड़कों पर बिना मास्क और शारीरिक दूरी के सैर-सपाटा करने वाले सावधान हो जाएं, क्योंकि जिले में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को जहां जिले में सात संक्रमित मिले थे वहीं शनिवार को गर्भवती महिला समेत आठ संक्रमित निकले। बता दें कि मीरगंज निवासी एक …
बरेली, अमृत विचार। शहर की सड़कों पर बिना मास्क और शारीरिक दूरी के सैर-सपाटा करने वाले सावधान हो जाएं, क्योंकि जिले में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को जहां जिले में सात संक्रमित मिले थे वहीं शनिवार को गर्भवती महिला समेत आठ संक्रमित निकले। बता दें कि मीरगंज निवासी एक महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वह तीन माह की गर्भवती है। हालांकि अभी महिला की हालत स्थिर बनी हुई है। इसी क्रम में अब जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या 14 हो गई है।
मीरगंज के मोहल्ला खानपुरा निवासी 20 वर्षीय महिला का भाई बीती 30 दिसंबर को कोरोना संक्रमित पाया गया था। गाइड लाइन के अनुपालन में महिला की जांच 31 दिसंबर को की गई। शनिवार दोपहर आई रिपोर्ट में महिला कोरोना संक्रमित पाई गई। वहीं मीरगंज के ही डीएसएम शुगर मिल निवासी 38 वर्षीय युवक की घर पर तबियत खराब होने पर उसने 31 दिसंबर को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर अपनी कोरोना जांच कराई जिसमें वह संक्रमित पाया गया है।
वहीं इज्जतनगर निवासी 10 वर्षीय बच्ची और 38 वर्षीय उसकी मां जो कि बीती 15 दिसंबर को सिंगापुर से आए हैं। बीते दिनों ट्रेसिंग के दौरान सर्विलांस टीम के आदेश पर महिला और बच्ची ने जिला अस्पताल में जांच कराई थी शनिवार को आई रिपोर्ट में दोनों मां बेटी कोरोना संक्रमित मिले हैं। दो सैनिक भी संक्रमित मिले हैं।
कोरोना के कब कितने मामले
तिथि – मामले
- 23 दिसंबर – 1
- 24 दिसंबर – 0
- 25 दिसंबर – 0
- 26 दिसंबर – 0
- 27 दिसंबर – 0
- 28 दिसंबर – 1
- 29 दिसंबर – 2
- 30 दिसंबर – 0
- 31 दिसंबर – 7
- 1 जनवरी – 8
मीरगंज निवासी एक महिला और युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं जिले में अब कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामले 14 पहुंच गए हैं। लोगों से अपील है कि कोरोना से बचाव का गाइड लाइन का कड़ाई से पालन करें। -डॉ. अनुराग गौतम, प्रभारी, सर्विलांस सेल
