बरेली: मैराथन दौड़ के लिए कांग्रेस नेता कॉलेजों में कर रहे प्रचार-प्रसार
बरेली, अमृत विचार। 4 जनवरी को होने जा रही लड़की हूं लड़ सकती हूं मैराथन दौड़ के कांग्रेस के नेता इंटर कॉलेजों में प्रचार प्रसार कर रहे हैं। शनिवार को कांग्रेसी नेता कई इंटर कॉलेजों में पहुंचे। उन्होंने प्रधानाचार्य से मिलकर अधिक से अधिक संख्या में कॉलेज की लड़कियों को इस दौड़ में शामिल होने …
बरेली, अमृत विचार। 4 जनवरी को होने जा रही लड़की हूं लड़ सकती हूं मैराथन दौड़ के कांग्रेस के नेता इंटर कॉलेजों में प्रचार प्रसार कर रहे हैं। शनिवार को कांग्रेसी नेता कई इंटर कॉलेजों में पहुंचे। उन्होंने प्रधानाचार्य से मिलकर अधिक से अधिक संख्या में कॉलेज की लड़कियों को इस दौड़ में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म दिए। छात्राओं से आयोजन में भाग लेने की अपील भी की।
जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने बताया कि कांग्रेस की महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी की पहली प्रतिज्ञा महिलाओं को टिकटों में 40 प्रतिशत टिकट देने की है। वह चाहती हैं महिलाएं राजनीति के क्षेत्र में आगे आकर देश और समाज की सेवा करें। 4 जनवरी को होने जा रही इस मैराथन दौड़ को सफल बनाने के लिए कई टीमों का गठन कर दिया गया है, जो अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर कन्या इंटर कॉलेजों, कोचिंगों, स्टेडियमों आदि में जाकर संपर्क कर रही हैं।
दौड़ में विजेता लड़की को प्रथम पुरस्कार में स्कूटी है। उसके बाद 25 स्मार्टफोन हैं। 1000 शील्ड और सर्टिफिकेट हैं। 100 फिटनेस बैंड हैं। जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा, डा. जकीर खान, जिला महासचिव कमर गनी, डॉक्टर मंगल बाबू , जिला महासचिव जिया उर रहमान, कोषाध्यक्ष जुनैद हसन एडवोकेट, डा. मेहंदी हसन, रजवी, बसंत सिंह चौहान, सुनील मनचंदा आदि रहे।
