अयोध्या: घर पर बनाता था फर्जी मार्कशीट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। बेरोजगारों को सब्जबाग दिखाकर उन्हें फर्जी मार्कशीट बेचने वाले व्यक्ति को थाना कैंट की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से लैपटॉप, प्रिंटर व हाईस्कूल, इंटर की फर्जी मार्कशीट बरामद हुई है। आरोपी की पहचान मो. सलीम निवासी कृष्णानगर देवकाली थाना कोतवाली नगर के रूप में हुई। दरअसल पुलिस को सूचना मिली …

अयोध्या। बेरोजगारों को सब्जबाग दिखाकर उन्हें फर्जी मार्कशीट बेचने वाले व्यक्ति को थाना कैंट की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से लैपटॉप, प्रिंटर व हाईस्कूल, इंटर की फर्जी मार्कशीट बरामद हुई है। आरोपी की पहचान मो. सलीम निवासी कृष्णानगर देवकाली थाना कोतवाली नगर के रूप में हुई। दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बेरोजगारों को हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक व परास्नातक के फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर देता है व धोखाधड़ी करके पैसा भी लेता है।

पुलिस ने रविवार को मुमताज नगर ओवरब्रिज के नीचे से मो. सलीम को पकड़ लिया। उसके पास से एक लैपटाप व 3 अंकपत्र नन्दनी पीजी कॉलेज नवाबगंज गोण्डा बरामद हुआ। आरोपी ने बताया कि वह फर्जी अंकपत्र अपने घर पर तैयार कर बेरोजगार युवको को देकर उनसे पैसे लेता था। उसकी निशानदेही पर घर से एक कलर प्रिंटर व एक लेजर प्रिंटर व 14 अलग भिन्न – भिन्न नामों व पदो की मोहरें व बड़ी संख्या में हाईस्कूल, इण्टर, स्नातक व परास्नातक के अंकपत्र व शैक्षिक प्रमाण पत्र बरामद हुए।

मंहगाई और बेरोजगारी का टूट गया है रेकार्ड : पाल

अयोध्या। ” अखिलेश संदेश यात्रा जात से जमात तक,, लेकर यहां पहुंचे सपा के पूर्व सांसद राजाराम पाल ने कहा है कि भाजपा सरकार में मंहगाई और बेरोजगारी का रेकार्ड टूट गया है। रविवार को बीकापुर विधानसभा अंतर्गत विकासखंड सोहावल के ग्रामसभा मंगलसी में पहुंची यात्रा में समाजवादियों का हुजूम उमड़ा दिखाई दिया। इस दौरान उन्होंने बीकापुर विधानसभा के पूर्व विधायक आनंद सेन यादव द्वारा आयोजित सभा को सम्बोधित किया। पूर्व सांसद ने कहा वर्तमान योगी सरकार से छात्र, नौजवान, व्यापारी, किसान, महिलाओं के साथ-साथ हर वर्ग पीड़ित है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-महंगाई और बेरोजगारी का टूट गया है रिकॉर्ड : राजाराम पाल

संबंधित समाचार