कैसरगंज को नगर पंचायत का दिलाया दर्जा, कराया विकास : कैबिनेट मंत्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने रविवार को ब्लाक परिसर कैसरगंज में तीन करोड़ रुपए के विकास कार्यों के शिलान्यास किया। साथ ही भाजपा सरकार में कराए गए विकास कार्यों से जनता को अवगत कराया। ब्लॉक कैसरगंज सभागार में रविवार को आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रहे। उन्होंने विकास …

बहराइच। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने रविवार को ब्लाक परिसर कैसरगंज में तीन करोड़ रुपए के विकास कार्यों के शिलान्यास किया। साथ ही भाजपा सरकार में कराए गए विकास कार्यों से जनता को अवगत कराया। ब्लॉक कैसरगंज सभागार में रविवार को आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रहे।

उन्होंने विकास खंड क्षेत्र में तीन करोड़ से विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विधानसभा कैसरगंज को आदर्श विधानसभा बनाने का भरसक प्रयास किया है। कैसरगंज को नगर पंचायत का दर्जा दिलाया। अग्निशमन केंद्र की स्थापना कराई। विद्युत ट्रांसमिशन की स्थापना,कुण्डासर मे गोशाला का निर्माण, सीएचसी कैसरगंज में ऑक्सीजन प्लांट व जनसुविधा केन्द्र की स्थापना, जरवल मे आयुर्वेदिक अस्पताल, की स्थापना करायी गई।

कहा की पूरे विधानसभा क्षेत्र मे सड़कों, पुल पुलिया आदि का भी निर्माण सुनिश्चित कराया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र गोडहिया नम्बर एक में चिकित्सालय की स्थापना कराई । सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का पात्र व्यक्तियों को लाभ मिल सके इसके भरसक प्रयास किए। कहा कि वे 24 घन्टे जनता की सेवा मे तत्पर रहते है।

यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: 1.24 करोड़ की लागत से बनेगा नलकूप, 15 हजार लोगों को मिलेगा पानी

क्योंकि जनता ने ही हमे इस मुकाम तक पहुंचाया अधिशासी अभियंता प्रवीण श्रीवास्तव,बीडीओ अजीत कुमार सिंह, विधानसभा संयोजक गौरव वर्मा, ब्लाक प्रमुख सन्दीप सिंह विसेन, जिला उपाध्यक्ष सुबेद वर्मा, मंडल अध्यक्ष शिव सहाय सिंह, शशि भूषण सिंह, पूर्व प्रमुख राम राज वर्मा, गजेंद्र सिंह, पवन वर्मा,नरेंद्र चैधरी, अरविंद कुमार आर्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: राणी सती आज मेरे घर आई…श्याम मंदिर में दादी की कथा सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु

 

संबंधित समाचार