नारी के बिना आदर्श समाज की नहीं की जा सकती कल्पना: संयुक्ता भाटिया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। रविवार को भाजपा की तरफ से आयोजित महिला मोर्चा सम्मेलन की मुख्य अतिथि लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया रहीं। अपने संबोधन के दौरान महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि नारी के बिना आदर्श समाज की कल्पना ही नहीं की जा सकती है। संबोधन के दौरान संयुक्ता भाटिया ने बताया कि वर्तमान सरकार ने महिलाओं …

बहराइच। रविवार को भाजपा की तरफ से आयोजित महिला मोर्चा सम्मेलन की मुख्य अतिथि लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया रहीं। अपने संबोधन के दौरान महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि नारी के बिना आदर्श समाज की कल्पना ही नहीं की जा सकती है। संबोधन के दौरान संयुक्ता भाटिया ने बताया कि वर्तमान सरकार ने महिलाओं को सबल बनाने के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण व नारी उत्थान के लिए कई योजना भी बनाई हैं, जिसके बारे में उन्होंने महिलाओं को बताई।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने महिलाओं के हक में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना के बारे में भी बताया गया। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रज्ञा त्रिपाठी के नेतृत्व में महिला मोर्चा बहराइच की टीम द्वारा जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार ने नारी हित के लिए कई कार्य किये हैं। जहां एक तरफ महिलाओं के मर्म को समझते हुए केंद्र की मोदी सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन बांटे वहीं राज्य की योगी सरकार ने एंटी रोमियो टीम का गठन करके महिलाओं को सुरक्षा प्रदान की है।

सदर विधायक अनुपमा जायसवाल ने कहा कि महिलाओं ने समाज मे अलग-अलग भूमिका का निर्वहन करते हुए मां, पत्नी, बहन, मित्र आदि के रूप में अपना आदर्श रूप प्रस्तुत किया है । विधायक बलहा सरोज सोनकर ने अपने उद्बोधन में आदर्श समाज के लिए नारी शक्ति की भूमिका पर प्रकाश डाला।

जिसमें मातृ वन्दन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, बेटी के जन्म पर बीमा प्रदान किया जा रहा है। पूर्व जिला उपाध्यक्ष पुष्पा चौधरी व भाजपा नेत्री माधुरी सिंह ने भी उपस्थित महिलाओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में जनसंघ काल की नेत्री व पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा विद्या अग्रवाल को सम्मानित किया गया। रंजीता सोनी के निर्देशन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। सम्मेलन में रखी गयी सुझाव पेटिका में उपस्थित महिलाओं ने अपने सुझाव दिए।

सम्मेलन के आयोजन में प्रमुख रूप से ज्योति सिंह, संतोष पाण्डेय, मीना द्विवेदी, मोहिनी सोनी, डॉ अनीता जायसवाल, अनीता मिश्रा, रीति श्रीवास्तव, मंजुला पाठक, पूनम अग्रवाल, अर्चना मिश्रा, हेमा निगम, सुषमा चौधरी, डॉ डिम्पल जैन, सरिता जौहरी, ललिता चक्रवर्ती, रेनू भाष्कर, अभिलाषा वर्मा, सुनीता बाल्मीकि, मंजू बाल्मीकि, ममता जायसवाल, सरिता निगम, मंजू निगम सहित मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

यह भी पढ़ें:-महाराष्ट्र के माथे पर चिंता की लकीरे खींचता कोरोना, 8,063 नए मामले, कोई मौत नहीं

संबंधित समाचार