बरेली: ननदोई, जेठ ने की छेड़खानी, पति ने दिया तीन तलाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एक महिला ने ननदोई, जेठ पर छेड़खानी व पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीबीगंज थाना क्षेत्र की युवती का निकाह वहीं के युवक के साथ हुआ था। निकाह के कुछ समय बाद ससुरालियों ने उससे दहेज की मांग …

बरेली, अमृत विचार। एक महिला ने ननदोई, जेठ पर छेड़खानी व पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीबीगंज थाना क्षेत्र की युवती का निकाह वहीं के युवक के साथ हुआ था। निकाह के कुछ समय बाद ससुरालियों ने उससे दहेज की मांग करनी शुरू कर दी।

समर्थता जताने पर उसके साथ मारपीट की जाने लगी। इसी बीच ननदोई और जेठ ने छेड़खानी कर उसके कपड़े फाड़ दिए। पीड़िता ने इसकी जानकारी पति व ससुरालियों को दी। आरोप है कि पति ने मारपीट कर उसे तीन तलाक दे दिया।

संबंधित समाचार